anish बिहार पंचायत चुनाव को ले जिलाधिकारी अमन समीर ने की समीक्षात्मक बैठक - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

बिहार पंचायत चुनाव को ले जिलाधिकारी अमन समीर ने की समीक्षात्मक बैठक

By admin

M v online Bihar news/बक्सर, दिनांक 15 सितम्बर को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण एवं जाँच तथा पंचायत निर्वाचन 2021 के निमित विधि-व्यवस्था का संधारण एवं आदर्श आचार संहिता से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय के सभाकक्ष में आहूत की गई। सर्वप्रथम बैठक में बताया गया कि पी0सी0सी0 टैगिंग की सूची सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी भेजना सुनिश्चित करेंगे। संवेदनशील एवं असंवेदनशील बुथों की सूची अनुमण्डल पदाधिकारी के माध्यम से सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को भेजने का निदेश दिया गया। बैठक में निदेश दिया गया कि 25% मिक्स बुथ बनाना है, इसके लिए सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मतदान केन्द्र का नाम, मतदान केन्द्र की संख्या की सूची बनाकर प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि 17 सितम्बर को कोविड-19 टीकाकरण हेतु मेगा अभियान चलाया जाएगा। जिले में टीकाकरण के लिए 60 हजार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 17 सितम्बर को पूर्वाहन 08:00 बजे से वैक्सीनेशन करने का निदेश दिया गया।

जिला प्रशासन, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं हेल्थ वर्कर को क्षेत्र में भ्रमणशील होकर वैक्सीनेशन से संबंधित जानकारी लेने को कहा गया ताकि किसी भी आमजनों को वैक्सीनेशन सेंटर पर कोई परेशानी न हो। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अपने प्रखण्ड के मुखिया, कार्यक्रम पदाधिकारी, आवास सहायक से बात करके आम जनता को जानकारी दी जाय कि 17 सितम्बर 2021 को वैक्सीनेशन के लिए पंचायतवार मेगा अभियान लगाया जा रहा है। आदर्श आचार संहिता पर जिला पदाधिकारी महोदय ने निदेश दिया कि सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अचंलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील होकर आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर एवं वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अचंलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।