तेजस्वी का ग्रह नक्षत्र खराब चल रहा, अपनी जन्म कुंडली दिखाएं: जदयू प्रदेश महासचिव शिक्षा प्रकोष्ठ:भारती कुमारी.
By sidharth Mishra
Mv online bihar news/पटना/जदयू प्रदेश महासचिव शिक्षा प्रकोष्ठ:भारती कुमारी.ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए उन्हें अपनी जन्म कुंडली दिखाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि उनका ग्रह नक्षत्र खराब चल रहा है। यह ग्रह नक्षत्र उनके माता-पिता ने बचपन में ही उनकी किस्मत में लिख दिया था। दावा किया कि तेजस्वी यादव की जन्म कुंडली में कानून के शिकंजे में आना निश्चित है। ऐसे में किसी अच्छे और ज्ञानी पंडित से जाकर अपना ग्रह नक्षत्र दिखाएं, नहीं तो बहुत जल्द वे परेशानी में पड़ जाएंगे।
भारती कुमारी ने कही कि जन्मकुंडली तो उसको दिखाना होता है जो कर्म नहीं करता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्म पर विश्वास करते हैं, जादू टोना और आडंबरों पर नहीं। उनका यूएसपी ही कर्म है। कभी भी उन्होंने इस बात पर विश्वास नहीं किया कि उन्हें मुहूर्त दिखाना है या फिर शुभ समय का इंतजार रहता है। नीतीश कुमार सच्चे दिल से हर वक्त काम करते रहते हैं और काम करने वाले व्यक्ति के लिए हर दिन शुभ, हर वक्त सही होता है।

