विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नमामि गंगे परियोजना के द्वारा सिमरी प्रखंड मुख्यालय में किया गया वृक्षारोपण
By admin
M v online bihar news/बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस म बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए ! वृक्षारोपण कार्यक्रम का कीया । नमामि गंगे के स्पेयर हेड सोनू द्विवेदी ने बताते कि वृक्षों के राजा कहे जाने वाले अस्टगंध चंदन का पौधा लगाया गया ! वही प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय सिंह ने बताया की पर्यावरण के बिना हमारे जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। ऐसे में लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 5 जून को पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
वही स्पेयर हेड सोनू द्विवेदी ने कहा की पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कई तरह के जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए और युवाओं को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बताते चले कि पर्यावरण ओर पृथ्वी की संतुलन बनाए रखने के लिए पिछले साल जून से सितम्बर माह के बीच पूरे सिमरी प्रखंड में आठ हाजार वृक्षारोपण युवा समाजसेवी सोनू द्विवेदी के नेतृत्व में लगाया गया था जबकि इस साल 11 हजार पौधा लगाने के लिए संकल्पित है !
उपस्थित पप्पू गुप्ता ,बिपुल गुप्ता भोलू कुमार सहित अन्य सामिल थे !


