कोरोना महामारी से बचाव के लिए:पूर्व प्रत्याशी, बिक्रम विधानसभा डॉ. ममतामयी प्रियदर्शिनी ने नौबतपुर में कराया मास्क वितरण
"कोविड जागरूकता अभियान की तहत डॉ. ममतामयी प्रियदर्शिनी ने नौबतपुर में कराया मास्क वितरण"
By sidharth mishra
M v online bihar news/Patna/कोरोना महामारी में हर किसी को सुरक्षित रहना है। जितना जिससे बन पड़े एक दूसरे की सहायता करनी है। इसी कड़ी में पटना जिले के नौबतपुर इलाके में समाजसेवी डॉ. ममतामयी प्रियदर्शिनी ने अपने सहयोगियों के माध्यम से प्रसुभागिरी संस्था के द्वारा नौबतपुर इलाके में जरुरतमंदों के बीच मास्क का वितरण कराया।
साथ ही मास्क वितरण के दौरान सभी से एहतियात बरतने की अपील भी की गई। मास्क लगाना एवं सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करने जैसी बातों के लिए लोगों को विस्तार से समझाया भी गया। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शहर से लेकर गांवों तक प्रसुभागिरी संस्था के द्वारा गरीब, असहाय लोगों के बीच सुरक्षा के दृष्टिकोण से एन-95 और सर्जिकल मास्क का वितरण किया गया।मास्क का उपयोग डॉ. ममतामयी प्रियदर्शिनी ने कहा की कोरोना_संक्रमण के रोकथाम का प्रमुख रक्षात्मक हथियार है खासकर जांच केंद्र, टीकाकरण केंद्र, सब्जी मंडी, बाजार
एवं भिड़ भाड़ वाले अन्य इलाके में।
कृपया मास्क के उपयोग को अपने जीवनशैली का हिस्सा बनाएं क्योंकि मास्क लगाने से आप अपनी तथा अपने संपर्क में आने वाले सैंकड़ों लोगों के जान की सुरक्षा करते हैं। मेरे हिसाब से "मास्क का सही उपयोग कर और सामाजिक दूरी का पालन कर" देश के प्रति आप अपने #देशभक्ति का परिचय देते हैं। क्योंकि देश इस महामारी की वजह से सभी दृष्टिकोण से कमजोर हो रहा है। अतः आपके सहयोग की जरूरत है देश को।
अतः मैं, हमारी स्वयंसेवी संस्था "प्रसुभागिरि" और हमारी टीम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्यमों से यह कार्य कर रही है। ऑनलाइन में हमलोग डॉक्टर्स से FBLive के मध्यम से पिछले डेढ़ महीने से कोरोना से संबंधित अलग अलग विषयों पर सीधी बात करा रहे हैं। ऑफलाइन में हमारे टीम के सदस्य प्रतिकात्मक रूप से मास्क वितरण कर "मास्क का सही उपयोग, सामाजिक दूरी और हाथ की साफ सफाई के महत्व के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही है। अपनी तरफ से लोगों को यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि कोरोना महामारी" के इस दौर में खुद को तथा अपने समाज को सुरक्षित रखने के लिए अपने "जीवन शैली" में "क्या और कैसे" बदलाव करना है।
इसी क्रम में कल हमारी टीम ने बिक्रम (पटना) में स्थित जांच केंद्र (पीएचसी) तथा टीकाकरण केद्रों पर #coronaworriors और आमजन के बीच प्रतिकात्मा रूप से मास्क का वितरण कर आपदा के इस घड़ी में देश के प्रति उनकी जिम्मेदारियों पर बात की।
देशव्यापी आपदा एक ऐसा समय होता है दोस्तों, जब समाज के सभी अंगों की जिम्मेदारी होती है कि सारे आपसी मतभेद मिटाकर "आपदा प्रबंधन" में सरकारी तंत्रों द्वारा किए जा रहे प्रयासों में उनकी मदद करें। बस मैं, हमारी संस्था प्रसुभागिरि और हमारी टीम वही करने की कोशिश कर रही है और आप लोगों से भी आग्रह है कि आप भी #COVIDAppropriateBehaviour अपना कर कोरोना को मात देने में हम सब की मदद करें।
इस महामारी के प्रति काफी संवेदनशील होकर इसमें अपनी भूमिका निभा रही हैं। मास्क वितरण के संदर्भ में डॉ. ममतामयी प्रियदर्शिनी का कहना है कि मैं और मेरी संस्था एक कोशिश कर रही है। तमाम लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग एक माह से डॉक्टर्स के पैनल के साथ फेसबुक लाइव के माध्यम से कोरोना से संबंधित निम्न विषयों, जैसे कोरोना और इसका मैनेजमेंट, होम आइसोलेशन के तरीके और रणनीतियां, होम आइसोलेशन के दौरान कोरोना पीड़ित के परिवार के लिए संक्रमण से सुरक्षा के तरीके, कोवीड -19 मरीज की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के देखभाल के तरीके, कोरोना से ठीक होने के बाद स्वास्थ्य प्रबंधन तथा कोरोना टीकाकरण एवं खानपान आदि, पर जनता के साथ सीधे संवाद के माध्यम से उन्हें लगातार जागरूक किया जा रहा है।
इस कार्य में प्रसुभागिरी संस्था के डायरेक्टर, मृगेंद्र कुमार जी तथा टीम के अन्य सदस्य, गौरीशंकर शर्मा जी, सतीश जी, आनंद कुमार जी, प्रशांत जी, मनीष जी, उमा शंकर, शुभम, मोहित कुमार जी तथा सुशील जी आदि शरीक रहे। इन सभी को बहुत धन्यवाद। आगे बिक्रम और नौबतपुर में स्थित बाकी टीकाकरण केंद्रों पर भी हमारी टीम जितना बन सके उतना यह कार्य करती रहेगी। दोस्तों, कृपया सतर्क रहें, सावधानी बरतें और जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करें। सभी खुश और स्वस्थ रहें। धन्यवाद।



