कई थानों के थानाध्यक्ष का हुआ तबादला देखिए पूरी खबर
By admin
Mvonlinebiharnews/buxar/इस कोविड कल के बीच बडी खबर बक्सर से आ रही है जहा पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के द्वरा पुलिस विभाग में बड़ी फेर बदल की गई है। देर शाम जारी सूची के अनुसार तकरीबन 10 थानों के थानेदारों का तब्दला की है । जारी सूची के अनुसार नगर कोतवाल रंजीत कुमार को सिकरौल भेजा गया है। जबकि उनकी जगह दिनेश मलाकार को टाउन थाना के थानाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि अमित कुमार को मुफस्सिल थाने की कमान सौंपी गई है। मुफस्सिल के प्रभारी रहे मनोज कुमार को सदर अंचल का इंस्पेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह औद्योगिक थाने में
तैनात अमित कुमार को मुफस्सिल का थानाध्यक्ष बनाया गया है। चक्की ओपी के प्रभारी जुनैद आलम कोरानसराय के थानाध्यक्ष बने हैं। टाउन में तैनात सुनील निर्झर को अपर थानाध्यक्ष सिमरी बनाया गया है।वहां के राहुल कुमार को मुफस्सिल थाने में भेज दिया गया है। मुफस्सिल थाने के एएसआई संतोष कुमार को तिलकराय हाता ओपी एवं नगर थाना के एएसआई ज्ञान प्रकाश को चक्की ओपी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सदर अंचल के इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह को विशेष कार्य पदाधिकारी सह प्रभारी त्वरित विचारण शाखा बनाया गया है।

