पगलाए हाथी ने 5 से 6 गांव में मचाया तांडव। कई घंटों तक घर में दुबके रहे लोग
..पानी पिला रहे महावत को ही नहीं पहचान पाई हाथी बना लिया अपना शिकार।
By admin
M v online bihar news/स्थानीय शाहपुर के दियरा इलाके में एक पागल हाथी ने 3 गांव में 5 घंटो तक उत्पात मचाया। जिसकी वजह से लोगों मैं काफी डर बन गया। इसी दौरान पगलाए हाथी ने ईश्वरपुरा के 35 वर्षीय युवक राजेंद्र कुमार और एक मवेशी को अपने सूट में लपेट लिया और फुटबॉल की तरह खेलने लगा और राजेंद्र कुमार को अपने पैरों से कुचलकर बुरी तरीके से घायल कर दिया। उक्त हाथी करनामें पुर ओपी के ईश्वरपुर निवासी बबुआ सिंह की बताई जा रही है।
बताया जाता है कि धर्मागतपुर-घृतपुरा के बीच युक्त हाथी की महावत सुबह हाथी को पानी पिला रहा था। इसी बीच हाथी बेकाबू हो गया और महावत पर ही टूट पड़ा। हालांकि किसी तरह महावत ने अपनी जान बचाई लेकिन देखते ही देखते हाथी ने 5 से 6 गांव को अपना शिकार बना लिया। वही बेकाबू हाथी को काबू में करने के लिए रानी सागर से आए लोगों में से 2 को हाथी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिसके बाद पूरे इलाके में डर का माहौल कायम हो गया है।


