खबर का हुआ असर तो रोड पर उतरे प्रशासनिक अधिकारी, नियाजीपूर मे कराया लॉक डाउन का पालन
By admin
M v online bihar news/buxar/5 मई से 15 मई तक चलने वाले संपूर्ण लॉकडाउन का बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले नियाज़ीपुर में दुकानदारों और लोगों के द्वारा इस की बखूबी धज्जियां उड़ाई जा रही थी । वही बिना मास्क बेवजह लोग बाजार में भी घुमा करते थे। आपको बता दें कि ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना mvonlinebiharnews को मिली जिसके बाद इस बाजार की खबर को प्राथमिकता देते हुए चलाया गया। जिसके बाद सड़क पर उत्तरे प्रशासनिक अधिकारी और चलाएं अपने कानून का डंडे
खबर चलने के बाद हुआ असर
जब इस बाजार की खबर को mvonlinebiharnewsके द्वारा चलाया गया,उसके बाद अधिकारियों के कान खड़े हुए। जिसके बाद बाजार में पहुंच कर कड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी नियमानुसार दुकानों को बंद कराया गया। सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक जरूरत की दुकानें खोलने की बिहार सरकार के द्वारा आदेश जारी की गई ,लेकिन जरूरत की दुकानों के अलावा भी दुकानदारों के द्वारा दुकान खोली गई थी। जिसके बाद सिमरी अंचला अधिकारी अनिल कुमार,सिमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार एवं सिमरी थाने के प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार व थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के साथ में रामदास राय डेरा ओपी और तिलक राय हता ओपी प्रभारी भी मौजूद रहे । इन सभी अधिकारियों के कड़ी मशक्कत के बाद सभी दुकानों को बंद कर संपूर्ण लॉक डाउन का पालन करवाया गया। वही बेवजह रोड पर घूमने वाले को पकड़कर उठक बैठक भी कराया गया । प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार के द्वारा हिदायत देते हुए यह कहा गया कि बिना किसी काम के घूमते हुए पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अगर 11:00 बजे के बाद बिना किसी पहचान के आप घर से बाहर निकलते हुए पाए गए तो पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भी भेजा जा सकता है। वही मायकिंग के जरिए अलाउंस करके भी कहा गया कि 11:00 बजे के बाद अगर कोई भी दुकान खुली हुई नजर आती है तो उसे पूर्ण रूप से सील कर दिया जाएगा।
इसी खबर कहां हुआ था असर


