दो वक्त की रोटी नसीब करा,बेसहारों का सहारा बन रहे हैं डुमराव के युवा साथी
By admin
M v online Bihar news/buxar/पूरे भारत मैं कोरोना ने जिस तरीके से अपना पाव पसार कर लोगों का जीना हराम कर दिया है उसी बीच एक रात की खबर बिहार के बक्सर जिले से आ रही है जहां इस बीमारी से ग्रसित परिवार एवं असहाय लोग जिनके पास दो वक्त की रोटी इस कठिन परिस्थिति में जुटाना मुश्किल हो गया है उनके लिए वरदान साबित हो रहे हैं डुमराव अनुमंडल के युवा। वही डुमराव अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में घूम घूम कर डुमराव के युवा नौजवान ने भोजन का पैकेट पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं
खबर विस्तार से
इस कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तम पाठक एवं रोशन दुबे के द्वारा किया जा रहा है। इसके बारे में उत्तम पाठक ने बताते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से प्रदेश में कोरोना से संक्रमित लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं तथा कोविड-19 अस्पताल में जो मरीज है और उनके परिजनों को खाने जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है तो उसके लिए हमारे द्वारा एक छोटी सी मदद करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में 6 दिन केवल कोरोना संक्रमित लोगों को भोजन पैकेट से मदद किया जाएगा तथा हर रविवार को सभी गरीब असहाय जरूरतमंदों लोगों को भोजन उपलब्ध कराने को महाअभियान शुरू किया है गरीबों एवं असहाय व्यक्तियों तक खाद्य सामग्री व भोजन की मदद को हम युवा आगे आए हैं। आपसी सहयोग से इन संगठनों ने खाद्य सामग्री गरीबों और असहायों तक पहुंचाने का काम प्राथमिकता से कर रहे हैं।
कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहा है। कोरोना से जंग में आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने के लिए कर्मयोद्धा दिन-रात अपने-अपने कर्तव्यों को निर्वहन कर रहे हैं तथा उन्होंने कहा कि कि मैं एक समाजसेवी के नाते कार्य करना चाहता हूं इसे राजनीतिक से दूर रखें और ना ही मुझे राजनीतिक मुद्दा बनाना है धन्यवाद।।वहीं का सहयोगी साथियों में रौशन दुबे, आशुतोष राय ,मोनू सिंह राजपूत, लक्ष्मण कुमार ,दीपक यादव ,रंजीत सिंह ऋषि तिवारी आदि कई युवा साथी मिलजुल कर कार्य को सफल बनाने में अपने-अपने भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।।



