पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बोले-प्रदीप कुशवाहा।
By admin
M v online bihar news/बक्सर/पूर्व सांसद व जाप प्रमुख पप्पू यादव को कोरोना काल में सरकार की पोल खोलना महंगा पड़ गया। पटना पुलिस ने मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर मधेपुरा पुलिस को सौंप दिया। मधेपुरा पुलिस ने पप्पू यादव को 32 वर्ष पुराने अपहरण के केस में अरेस्ट कर मधेपुरा कोर्ट में पेश किया . न्यायालय ने पूर्व सांसद को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर राजद के कई बड़े नेताओं ने सरकार पर जमकर हमला बोला था।
गिरफ्तारी की लहर बक्सर में भी देखने को मिली।
आपको बता दें कि बक्सर जिले के चर्चित युवा नेता प्रदीप कुशवाहा ने नीतीश सरकार पर जमकर वर्षे और कहां की पप्पू यादव के साथ जो भी हुआ यह बिल्कुल गलत है जो इंसान इस आपदा की घड़ी में लोगों की मदद करने के लिए अपनी जी जान लगा रहा है उसे सरकार पुराने मामलों में गिरफ्तार कर जेल में डाल रही है यह कहां का न्याय है जब उसने बीजेपी के कद्दावर नेता राजीव प्रताप रूडी की पोल खोली तो सरकार के होश उड़ गए और किसी ने किसी बहाने के माध्यम से इसे अंदर करने की साजिश ढूंढने शुरू कर दी हालांकि शेर को कितने देर पिंजर में कैद करके आप रख सकते हैं। इस बिहार में गरीबों की मदद करने वाला गुनाहगार है और गुनाह करने वाला शरीफ वाह रे कुर्सी कुमार यह कैसी आपकी न्यायपालिका और न्याय है। अगर पप्पू यादव की रिहाई नहीं हुई तो हम युवा साथी सरकार पर दबाव डालेंगे ।


