बाइक और ट्रक के बीच हुई टक्कर बाइक सवार जख्मी पीछे बैठी महिला की हुई मौत।
.ट्रक की चपेट में आने से महिला की हुई मौत
By admin
M v online Bihar news/-बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित किला मैदान के समीप एसडीपीओ आवास के निकट ट्रक और बाइक की आमने सामने आने के बाद हुई जोरदार टक्कर जिसमें बाइक पर बैठी महिला की हुई दर्दनाक मौत. बताया जा रहा है कि उक्त महिला अपने देवर के साथ बाइक पर सवार होकर के
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के गगरन गांव से बक्सर सोहनी पट्टी अपने मायके आ रही थी, इसी बीच बारिश होने के कारण अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में हल्की टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई.और ट्रक के पहियों की चपेट में आ गई जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई । इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के गगरन गांव के रहने वाले बलिराम तिवारी की पत्नी पूजा देवी (30 वर्ष) अपने देवर लड्डन तिवारी के साथ बाइक पर बैठकर जिला मुख्यालय के सोहनी पट्टी स्थित अपने मायके आ रही थी । तभी यह घटना घटित हुआ।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मौके से ट्रक को जब्त करते हुए औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के निवासी ट्रक चालक रामाशंकर भर हिरासत में लिया गया है. उसने बताया कि वह मोहनिया से ट्रक को लेकर आ रहा था, जिसे बाइपास के किसी गैरेज में बनवाने के लिए देना था, इसी बीच में हादसा हो गया.




