M v online Bihar news/बक्सर/जिले के जिलाधकारी और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक अच्छी पहल की शुरुआत की गई है जिसके जरिए ग्रामीण इलाकों में लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक किया जा रहा है और उन्हें वैक्सीन भी लगाई जा रही है ताकि इस महामारी से निजात मिल सके । हालांकि सर्वे में यह देखा गया कि शहरों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 का प्रकोप ज्यादा है इस को मद्देनजर रखते हुए कल दिनांक 28-05- 2021को जिले के विभिन्न प्रखंड में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 45+ लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। ताकि इस बीमारी से निजात मिल सके। Mvonlinebiharnews आप सभी से यह अनुरोध करता है कि कृपया अपने नजदीकी स्थल पर जाकर टीका लें।
कोविड-19 चलंत टीम
बक्सर जिले के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत गांव के इन स्थलों के अतिरिक्त टीका एक्सप्रेस के माध्यम से पंचायत में टीकाकरण का कार्य भी कराया जा रहा है। ताकि इस महामारी से उन लोगों को निजात मिल सके।
आज का कोरोना अपडेट
जिला जनसंपर्क विभाग ने बताया कि बक्सर जिला में कुल 27 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसी दिन कुल 31 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो गए। अभी वर्तमान में जिले में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या 331 है। कोरोना वायरस से 26 मई को 00 लोग के मृत होने की सूचना है। जिले में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से कुल 123 लोगों के मृत होने की सूचना है। जिले में अब तक 689903 कोरोना संक्रमण की जाँच की गई है। जिनमें से कुल 8268 लोग पॉज़िटिव है।


