रफ्तार का कहर स्कार्पियो ने मारी पेड़ में टक्कर पांच घायल एक की हालत नाजुक
By admin
M v online Bihar news/बक्सर सिमर प्रखंड कार्यालय व समुदायिक केंद्र के कुछ ही दूरी पर लगे पेड़ में स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी की गाड़ी का पहिया में लगने वाले टायर फट गया और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई जबकि स्कॉर्पियो में पांच लोग मौजूद थे जिसमें चालक और उसके साथी पहले ही भाग खड़ा हुआ तो वही 3 को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत बेहद नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने बक्सर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और अन्य दो की इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बाजार की तरफ से आ रही उजले कलर की स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका नंबर BR01PA0008है जो स्वास्थ्य केंद्र के महज कुछ ही दूरी पर पंडरी की तरफ जाने वाले मोड़ के पास लगे पेड़ से जा टकराई टक्कर इतनी तेज हुई की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर बैठे चंदन राय उम्र 27 वर्ष पिता राम नारायण राय, गुड्डू दुबे उम्र 24 वर्ष जो सिमरी दुद्धी पट्टी के निवासी है। एवं विकास कुमार दास उम्र 26 वर्ष पिता आसपूजन दास जो मझरिया गांव निवासी है इनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया। तो वही दो अन्य की इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी में चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिमरी थाना साथ में सिमरी सीईओ अनिल कुमार मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। वही कुछ घायलों को भीड़ का फायदा मिला और वो घटनास्थल से दुम दबा निकलने में कामयाब हुए। सभी घायलों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है गाड़ी को सिमरी थाना अपने कब्जे में ले ली है।


