अरक गांव में अगलगी में एक ही परिवार के दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख दाने दाने के लिए हुआ मोहताज
By admin
M v online bihar news/बक्सर/चक्की प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अरक बिचला टोला गांव में सोमवार की शाम सात बजे अचानक आग लग गई जिसमें एक परिवार के दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई अचानक आग लगने से एक फुसनुमा मकान सहित एक गाय जलकर राख हो गयी इस घटना में लगभग दो लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी ग्रामीणों की ओर से घटना की जानकारी तत्काल सीओ को दिया सीओ ने क्षतिपूर्ति की आंकलन के लिए राजस्व कर्मी को मौके पर भेजने आदेश दिया सीओ ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित में सरकारी सहायता राशि का वितरण किया जाएगा घटना के बारे में भरत चौधरी ने बताया कि महिलाएं मंगलवार की देर शाम खाना बना रही थी तभी चूल्हे से उठी चिंगारी फूस घर पर जा गिरी जिसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दियाा
लेकिन तब तक आग ने अपना रूप धारण चुका था लेकिन ग्रामीणों के लाख प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया वहीं अरक गांव के समाजसेवी एवं भावी मुखिया प्रत्याशी उदय नारायण सिंह मौके पर पहुंचकर अगलगी में तबाह हुए परिवारों को आश्वासन दिए एवं उन्होंने कहा कि तत्काल इस परिवार को सीओ से बात कर राहत मुहैया कराई दी जाएगी उन्होंने कहा कि इस परिवार में कमाने वाला मात्र एक भरत चौधरी ही था जिसका आज सब कुछ जलकर राख हो चुका है आज इस परिवार का रात अंधेरा में ही गुजारना पड़ेगा इस परिवार इतना गरीब है कि इनकी खाने पीने का पैसा भी इनके पास नहीं रहता है मजदूरी कर कर किसी तरह अपना पेट पालते हैं


