छात्रों को पुरस्कृत कर आइडियल कोचिंग सेंटर ने किया उज्जवल भविष्य की कामना
By admin
M v online Bihar news/बक्सर जिले के सिमरि प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले नियाज़ीपुर में स्थित आइडियल कोचिंग सेंटर में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा ली गई परीक्षा में अपने परचम लहराने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया जिसमें इस कोचिंग का नाम रोशन करते हुए 416 अंक लाकर पप्पू केसरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है तो वही 411 अंक लाकर रंजन यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है और 390 अंक लाकर जेपी ठाकुर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इन सभी को आइडियल कोचिंग सेंटर के व्यवस्थापक सुबोध राय एवं अनुज कुमार और रमेश राय,रंजीत कुमार,राकेश कुमार इन शिक्षकों के द्वारा पुरस्कृत किया गया सम्मान समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का मध्य नजर रखते हुए बच्चे अपनी उपस्थिति दर्ज कराई अनुज कुमार ने बताया कि इस दियाराआंचल का एकमात्र यह संस्था जो बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी प्रदान करता है । हमारी संस्था तकरीबन 10 सालों से इस इलाके के बच्चों के भविष्य को सवरने का काम करता है । आपको बताते चलें कि पप्पू केसरी ने बताया कि हमे डॉक्टर बनना है और देश के लिए काम करनी है ताकि आने वाले समय में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से देश को बचाने के लिए हमारी योगदान रहे हम भगवान से यह विनती करते हैं कि इस तरह के आपदा हमारे देश में ना आए।

