छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए वीर जवानों को एकौना के युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि
By admin
M v online bihar news/बिहार के बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड में पड़ने वाले एकौन गांव में छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए वीर जवानों को युवाओं के द्वारा याद किया गया । वही वीरगति को प्राप्त हुए जवानों के आत्मा की शांति के लिए भगवान से विनती करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया । इस कैंडल मार्च में एकौना गांव के युवाओं ने अपने भागीदारी देते हुए एकता का परिचय दीया तकरीबन 100 से ज्यादा युवाओं ने हाथ में कैंडल जलाते हुए नम आंखों से शहीद हुए जवानों को याद कियाा
वहीं कैंडल मार्च 3 से 4 किलोमीटर की दूरी भी तय कि गई इस कैंडल मार्च का नेतृत्व रोहित कुमार राय ने किया और उन्होंने बताया कि इस तरीके के घटना हमारे लिए शर्मिंदगी की बात है हम चुप बैठे रहे और कोई आ करके हमें मारकर चला जा रहा है। यह एक शर्म की बात है लेकिन हम सरकार से यह मांग करते हैं की वीरगति को प्राप्त जवानों के परिवार के लिए सदैव तैयार रहें और इस तरह की घटना का बदला जरूर लें। वही इस पद यात्रा में शिरकत करते हुए इकौना गांव के सभी युवाओं ने एक साथ भारत मां के जयकारा लगाते हुए गांव के सड़कों पर उतर कैंडल मार्च निकाल वीरगति को प्राप्त जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।


