anish अपनी सुरक्षा अपने हाथ, कोरोना के प्रति रहें सजग और सतर्क - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

अपनी सुरक्षा अपने हाथ, कोरोना के प्रति रहें सजग और सतर्क

सही तरीके से पहनें मास्क, करें छह फीट की दूरी का पालन

संक्रमण के लक्षण नजर आते ही कराएँ अपनी जांच 

By amit kumar

M v online bihar news/बक्सर / जिले में फिर से कोरोना ने अपने पांव पसारना शुरु कर दिया है। ऐसे में समय रहते सर्तकता ही हमें इस महामारी से दूर रखने में कारगर हो सकती है। कोरोना के घटते मामलों के बाद कुछ लोगों ने मास्क पहनने को लेकर असावधानी बरती है. वहीं भीड़-भाड़ में भी लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है । इस लिहाज से  यह आवश्यक है कि हम जिन सावधानियों का पालन शुरु से करते आ रहे हैं, उन्हें जारी रखें. जिला में कोरोना का टीकाकरण युध्स्तर पर जारी है और 1 अप्रैल से 45 वर्ष और उससे ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है.

खुद भी मास्क पहनें, प्रेरित भी करें

डब्ल्यूएचओ एवं अन्य स्वास्थ्य संगठनों के अनुसार कपड़े के तीन लेयर  के  मास्क इस्तेमाल से  कोरोना संक्रमण के प्रसार  की  संभावना  कम हो जाती  है। नाक के नीचे या ठुड्डी पर पहना हुआ मास्क कभी भी आपको कोरोना से नहीं बचा सकता। मास्क का इस्तेमाल करने में किसी तरह का कुतर्क करने से बचें और याद रखें कि  आपकी एक छोटी सी भूल से आप संक्रमित तो होंगे ही . साथ ही यह आपके परिवार एवं समुदाय  को भी संक्रमण के खतरे में डाल  सकता है. किसी भी भीड़ -भाड़ वाली जगह पर शारीरिक दूरी का पालन करें। सार्वजनिक जगहों पर कुछ भी छूने से बचें और हाथों की साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें. 

संक्रमण की संभावना को लेकर सतर्कता जरूरी :

सिविल सर्जन डॉ जितेन्द्र नाथ ने कहा कोरोना संक्रमण प्रसार की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। जिले में होली का त्यौहार अब समाप्त हो गया है। लेकिन, अभी भी सतर्कता ज़रूरी है। इसे लेकर मास्क चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। किसी प्रकार की कोताही बरतना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है, इस प्रकार हम कोरोना संक्रमण के फैलाव को कम कर सकते है। इसे लेकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने बताया बाहर से आने वाले यात्रियों  की  जांच के अलावा अन्य भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भी थर्मल स्क्रिनिंग कराई जाएगी। पॉज़िटिव होने पर सम्बंधित व्यक्ति को आइसोलेटेड किया जाएगा।

संक्रमण के लक्षण नजर आते ही कराएँ अपनी जांच:

सिविल सर्जन ने बताया अगर किसी व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण नजर आते हैं तो वह शीघ्र अपनी जांच कराएँ और इसमें कोताही न बरतें. सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है. फिलहाल विभाग से मिले निर्देशों व लक्ष्य के अनुसार ही जिले में कोरोना जांच की जा रही है। लेकिन, जांच के दायरे को और भी बढ़ाया जाएगा। इसके लिए वरीय अधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया है।