दो बेटों की मां ने रचाई प्रेमी से शादी पति बना बेचारा
सुल्तानगंज में नाईट कर्फ़्यू के दौरान पति ने रजामंदी से कराया पत्नी की शादी।
By admin
M v online Bihar news/भागलपुर/अक्सर आपन यह सुने होंगे लैला मजनू की कहानी। लेकिन एक ऐसी ही लैला मजनू की घटना बिहार के भागलपुर जिला के सुल्तानगंज गली नंबर 5 का है। जहां पति ने अपनी आंखों के सामने ही अपनी पत्नी की दुसरी शादी करा दी। यह मामला उस वक्त सामने आया जब पत्नी अपने प्रेमी के साथ फोन पर बात कर रही थी,और उसे मिलने के लिए मंदिर बुलाई थी। यह बात पति के कान तक पहुंच गई और पति ने प्रेमी के साथ पत्नी की शादी करा डाली। जबकि महिला के दो बच्चे भी हैं।
क्या मामला
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि सात साल पुर्व खगडिया जिला के सपना कुमारी का शादी उत्तम कुमार से हुई थी।लेकिन पति पत्नी मे संबंध अच्छा नहीं रहने पर गांव के ही युवक राजु कुमार से सपना कुमारी का प्रेम प्रसंग हो गया था। जो पति के द्वारा बार बार मना करने पर बात नहीं मान रहा था। तभी पति उत्तम कुमार ने पत्नी के यह रवैया देखकर पति उत्तम कुमार ने पत्नी के रजामंदी से रिस्तेदार गांव के युवक राजु कुमार से बडी दुर्गा स्थान सुल्तानगंज में शादी रचा दी ।और पत्नी ने दोनों पुत्र पहले पति को सोप कर दुसरी शादी अपने रजामंदी से कर ली।


