बिहार के नदी में यूपी के मछुआरे मारते हैं मछली शिकायत के बाद भी नहीं खुलती प्रशासन की नींद पकड़ने के लिए मांगते हैं 5000 रूपए थानेदार साहब
1 मछुआरों को पकड़ने के लिए थानेदार साहब ने मागली 5000 रुपए
2 पीड़ित मछुआरों ने की मंत्री अश्विनी चौबे व जिलाधिकारी से इसकी शिकायत
by admin
m v online bihar news/ बक्सर/जिला अंतर्गत पड़ने वाले ब्रह्मपुर प्रखंड के गायघाट में बहने वाले गोकुल जलाशय के नाम से प्रसिद्ध नदी में बिहार के मछुआरों को सरकार के द्वारा मछली मारने की अनुमति दी गई थी लेकिन बिहार के मछुआरे नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के मछुआरे अपनी दबदबा बनाते हुए नदी में मछली मारने का काम करते हैं जिसकी शिकायत बिहार के मछुआरों ने ब्रह्मपुर थाने में की तो थानेदार साहब ने घटनास्थल पर जाने के लिए 5000 रूपाए की मांग कर डाली पैसे की बात सुनकर मछुआरे की होश उड़ गई जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार राज्य कल्याण मंत्री अश्विनी चौबे का आगमन बक्सर जिले में हुआ तभी इसकी खबर मछुआरों को मिली तो मंत्री महोदय और जिला अधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत की मंत्री जी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इसका हल किया जाएगा
वही जब हमने मछुआरों से बात की तो उन्होंने बताया कि गायघाट में बहने वाली गोकुल जलाशय नाम से प्रसिद्ध नदी में मछली मारने की अनुमति बिहार के मछुआरों को दी गई थी लेकिन यूपी का मछुआरे अपनी दबदबा बनाते हुए इस नदी में मछली मारा करते हैं इसी शिकायत वरीय अधिकारी से की गई लेकिन उनकी नींद नहीं खुली नींद भी खुली तो वह 5000 रुपए की मांग कर डाली जब हमने उनसे पूछा की यह पैसा किस लिए आप मांग रहे हैं तो उन्होंने बताया कि तेल का खर्च कौन देगा हमारी थाने की गाड़ी क्या बिना तेल की चलती है 5000 रुपए दोगे तब हम चलेंगे नहीं तो जाओ यह बात कह करके हमें लौटा दिया


