प्रखंड के विभिन्न जगहों पर सीओ अनिल कुमार ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान
By admin
M v online Bihar news/बक्सर/जिस तरीके से जिले में कोरोना की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसको कम करने के लिए जिला प्रशासन व सभी पदाधिकारी,पुलिस बल सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन को सख्ती से पालन करवाने के लिए अपनी अलग-अलग हथकंडा अपना रहे है।
तो वही सिमरी सीओ अनिल कुमार ने इस कड़ी में अपनी भागीदारी देते हुए रोको टोको अभियान के जरिए प्रखंड के विभिन्न मार्गो पर मास्क चेकिंग अभियान चला रहे हैं। और लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं, उनका कहना है, कि 2 गज दूरी मास्क है जरूरी इस नियम को लागू करते हुए रास्ते में जा रहे राहगीरों से मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं। ताकि इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से हमारे जिला ही नहीं बल्कि राज्य समेत देश को छुटकारा मिले। साथ में अखिलेश कुमार समेत कई सरकारी कर्मी भी इस कार्य में अपनी भागीदारी दे रहे हैं।


