बक्सर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने माननीय मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को लिखा खुला पत्र।
By admin
M v online bihar news/बक्सर में बढ़ रहे कोरोना मामले को मध्य नजर रखते हुए सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने ऑक्सीजन और स्वास्थ्य संबंधित सामानों की मांग करते हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। तकी बक्सर जिले में हो रहे स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतोंं से छुटकारा मिल सके। ताकि लोग बिना डरे अपना काम कर सकें। और उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनाा पत्र को जारी किया है।
इन्हीं बातों का पत्र में किया है जिक्र
महामारी के बीच बक्सर सदर अस्पताल सहित जिले के तमाम सरकारी अस्पतालों में ऑक्सिजन और रेमेडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित हो तथा बक्सर ज़िला प्रशासन और राज्य स्वास्थ्य विभाग इस बाबत समय समय पर सोशल मीडिया हैंडल से उपलब्धता की जानकारी सार्वजनिक करें।
लगातार मदद के लिए मरीज़ के परिजन सम्पर्क कर रहें हैं और हमें जानकारी ही उपलब्ध नहीं हो रही।
सांसद जी को बोलो सदर विधायक
बक्सर से सांसद केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री हैं लेकिन पिछले एक साल से लायें गए वेंटिलेटर को अस्पताल में प्रदर्शनी को लाकर रखा है लेकिन उसे अब तक इस्तेमाल के लिए खोला नहीं गया।इसबार वार्डों में ना व्यवस्थित सैनिटाइजेशन हो रहा है और ना ही सरकारी अस्पताल में बेड की संख्या सम्बंधित जानकारी दी जा रही है। अत: बक्सर ख़ुद को बेबस और लाचार महसूस कर रहा है... आने वाले समय में भयावह स्थिति न हो सके।

