सोमवार को महिला दिवस के अवसर पर जीविका से सम्बद्ध संकुल स्तरीय संघों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
By amit kumar
M v online bihar news/बक्सर जिले के सभी ग्यारह प्रखंडों के कुल 16 संकुल स्तरीय संघों में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में अहम योगदान देने वाली जीविका दीदियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार आगत अतिथियों ने प्रदान किया । इससे पुर्व महिला दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन विभिन्न प्रखंडों में आगत अतिथियों द्वारा किया गया । तत्पश्चात जीविका दीदियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया । उसके बाद जीविका में जुड़ने के बाद अपने जीवन में आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आए बदलाव को जीविका दीदियों ने सभी के साथ साझा किया । चक्की प्रखंड के मुस्कान संकुल स्तरीय संघ में महिला दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती सुशीला देवी ने किया । बतौर अतिथि श्रीमती सविता देवी, रूक्मिणी देवी और मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रतिमा देवी मौजूद रहीं । सम्मानित होने वाली जीविका दीदियो में जुटी प्रवीण, नीलम कुमारी, उषा देवी, अर्चना देवी, पिंकी कुमारी , सुमन देवी और पुजा कुमारी रहीं । इसके साथ ही सरकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से अमलीजामा पहनाने एवं ग्रामीण विकास में अहम योगदान देने के लिए अनोखा एवं संतोष जीविका महिला ग्राम संगठन को भी सम्मानित किया गया । इसी तरह जिले के सभी संकुल स्तरीय संघों में महिला दिवस कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन करते हुए कुल 60 जीविका दीदियों एवं 22 ग्राम संगठनों को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अपना अनुभव साझा करते हुए जीविका दीदियों ने कहा कि अब हम ना तो अबला हैं और ना ही नीरिह । अब हम सभी हर तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए समाज से कुरितियो का समापन कर रहे हैं । हम हस्ताक्षर भी करते हैं और बैंकों से कुशल तरीके से रूपए का लेन-देन कर रहे हैं । आगत अतिथियों ने जीविका दीदियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जीविका दीदियों ने समाज को नई दिशा दी है । अब सरकार को भी जीविका दीदियों पर सबसे ज्यादा भरोसा है । सभी प्रखंडों में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम सह सम्मान समारोह को सफल बनाने में समस्त जीविका कर्मियों ने अपना-अपना योगदान दिया । इस अवसर पर जिला के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर साठ बर्ष से उपर के उम्र की जीविका दीदियों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव हेतु प्रथम चरण का टीकाकरण भी निबंधन एवं उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद किया गया ।

