जिले के नुआंव पंचायत में कागजों में काम करवा निकाले गए लाखों रुपए
कागजों में दिखा रोड तो धरातल पर राहा मुखिया जी का कार्य फेल
By admin
M v online Bihar news/बक्सर/ जिले के एक ऐसा पंचायत जहां विकास की धारा इतनी तेज बही की जिसके बारे में ग्रामीणों ने अपने बातों को कहने में शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। हा हम बात कर रहे हैं बक्सर जिले के नुआंव पंचायत की जहां भ्रष्टाचार का तो हद ही हो गई जहां कागजों में काम को तो दिखाया गया लेकिन धरातल पर उस काम की तनिक भी छिट्टा नहीं मिली।
वहीं ग्रामीणों में इस बात को लेकर के काफी आक्रोश दिखा। जब इसके बारे में हमने ग्रामीणों से बात की तो उन्होंने बताया कि यह काम तो केवल कागजों में दिख रहा है,आप चल कर धरातल पर देखिए क्या रोड है या गढ़ा जब हमने धरातल पर पहुंचकर देखा तो रोड तो दिखा ही नहीं वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब हमलोग मुखिया जी से इसके बारे में कहते हैं तो मुखिया जी आश्वासन देते हुए हो जाएगा बात कह कर अपने पल्ला झाड़ लेते हैं।
हालांकि इसको लेकर के जब हमने मुखिया जी से बात की तो उन्होंने अपनी इज्जत को बचाते हुए कहा कि आप जाकर के धरातल पर देखीए । ऐसा हमारे पंचायत में कोई कार्य नहीं हुआ है जो केवल कागजों में ही है। लेकिन बड़ा सवाल यह हो रहा है कि मुखिया जी सही बोल रहे है। या धरातल पर काम नहीं हुआ वो है सही
ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी जांच के लिए आते हैं और चले जाते हैं आखिर जांच में क्या लिखते हैं वह तो भगवान ही जाने की वह किस तरीके की जांच करते हैं और फिर उसी तरह की स्थिति बरकरार हो जाती है।




