anish आधी आबादी में दिखा उत्साह, बढ़चढ़ कर टीका अभियान में हिस्सा लेकर निभाई अपनी जिम्मेदारी - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 आधी आबादी में दिखा उत्साह, बढ़चढ़ कर टीका अभियान में हिस्सा लेकर निभाई अपनी जिम्मेदारी

- विश्व महिला दिवस के अवसर पर जिले में 13 स्थानों पर संचालित किया गया टीकाकरण सत्र स्थल

- पूरे दिन सत्र स्थलों का जायजा लेते रहे स्वास्थ्य समिति के अधिकारी

By amit kumar

M v online bihar news/बक्सर, 08 मार्च | कोविड-19 व उसके संक्रमण के खिलाफ अब जिले की आधी आबादी भी जागरूक दिख रही है। इसका प्रमाण विश्व महिला दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न टीकाकरण सत्र स्थलों पर सोमवार को देखने को मिला। जब महिलाएं बढ़चढ़ कर सत्र स्थलों पर रजिस्ट्रेशन को जुटने लगीं। टीकाकरण के पूर्व रजिस्ट्रेशन जिस प्रकार से लंबी कतार देखी गयी, अमूमन ऐसी भीड़ चुनाव के अवसर पर देखने को मिलती है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत विश्व महिला दिवस के अवसर पर 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले महिलाएं एवं 45 से 59 वर्ष की वैसी महिलाएं जो किसी बीमारी से ग्रसित हैं उनको टीकाकृत किया गया। इसके लिए अभियान के एक दिन पूर्व विभाग से मिले निर्देशों के अनुसार जीविका व एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) की मदद से निर्धारित उम्र की महिलाओं को टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया। जिसके फलस्वरूप भारी संख्या में महिलाओं का टीकाकरण हो पाया है।

निर्भीक होकर वैक्सीनेशन कराएं :

डीआईओ डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया सरकार के गाइडलाइन के अनुसार 60 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र वाले बुजुर्गों का वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। जिसके कारण वैक्सीनेशन की जानकारी ऐसे बुजुर्गों तक पहुंंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविकाएं, जीविका समूह की दीदियां समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। ताकि वैक्सीन की सही जानकारी लोगों तक पहुंंच सके और लोग निर्धारित चरण में अपना वैक्सीनेशन करा सकें। उन्होंने बताया कोविड-19 को जड़ से मिटाने के लिए अफवाहों से बाहर आकर निर्भीक होकर वैक्सीनेशन कराएं। साथ ही, अपने अन्य सहयोगियों को भी प्रेरित करें।

कोविड-19 का खतरा बरकरार, सावधान रहना जरूरी : 

डीआईओ डॉ. सिंह ने बताया अभी कोविड-19 का खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में लापरवाही ठीक नहीं है। इसलिए, इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए सावधान रहें और स्थाई निजात के निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं। यह खुद के साथ-साथ समाजहित में भी अच्छा कदम साबित होगा और भविष्य भी सुरक्षित होगा। फिलवक्त जिन महिलाओं नव टीका लिया, उनको 28 दिनों के बाद फिर से टीकाकृत किया जाएगा।

महिला स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित : 

सदर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी अमन समीर, डीडीसी योगेश कुमार सागर व सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कुल 20 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिलाएं, नर्स, आशा फैसिलिटेटर व आशा कार्यकर्ता शामिल थीं। इन लोगों को प्रशस्ति पत्र दिया गया और उनके योगदान के लिए हौसलाअफजाई की गई। इस दौरान डीपीएम संतोष कुमार, सदर एमओआईसी डॉ. सुधीर कुमार, यूनिसेफ की सगुफ्ता जमील समेत अन्य लोग मौजूद रहे।