होली के दिन हुए दो पक्षों में मारपीट चले लाठी-डंडे मारपीट में 22 लोग हुए जख्मी 8 की हालत नाजुक
By admin
M v online Bihar news/बक्सर/जहां एक तरफ होली के रंगों में लोग रंगे हुए थे तो वहीं दूसरी तरफ अपराध अपना पांव पसार रहा था ऐसे ही घटना बक्सर के कमरपुर पंचायत में पड़ने वाले बलिरामपुर गांव की है जहां होली के दिन ही दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें तकरीबन 22 लोग घायल हो गए।
तो वहीं 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक बलिरामपुर गांव के रहने वाले ददन यादव के परिवार तथा कमलेश कुमार के परिवार के बीच मारपीट हुई है. बताया जा रहा है कि एक पक्ष के अनिरुद्ध कुमार और प्रिंस कुमार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. देखते ही देखते दोनों पक्ष के बड़े, बच्चे तथा महिलाएं भी लाठी डंडे लेकर के आमने-सामने आ गई और जमकर मारपीट हुई जिसमें किसी का सिर फूटा तो किसी का पैर टूट . बाद में घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है.
घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनोज कुमार स्वयं सदल बल सदर अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों का बयान दर्ज किया. उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।


