anish आज से जिले में दो स्थानों पर शुरू किया जाएगा दूसरे चरण के तहत टीकाकरण - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

आज से जिले में दो स्थानों पर शुरू किया जाएगा दूसरे चरण के तहत टीकाकरण

- पहले चरण के तहत वैक्सीनेशन में बक्सर का सूबे में दूसरा स्थान, 86 % लोग हुए टीकाकृत

- फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लेने के लिए विभाग स्तर पर चलाए जा रहे हैं अभियान

- छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को टीका देने पर सरकार करेगी निर्णय

by amit kumar

m v online bihar news/बक्सर, 05 जनवरी | कोविड-19 के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिले को कोविड-19 से मुक्त करने के लिए छह फरवरी से जिले में दूसरे चरण के तहत टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए दो स्थानों का चयन किया गया है। जिसमें सदर अस्पताल में एक और  पुलिस अधिकारियों व जवानों को टीकाकृत करने के लिए शिविर का चयन किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया दूसरे चरण के तहत कोरोना काल में दिन रात काम करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका दिया जाने वाला है। इनमें पुलिस बल, अर्धसैनिक बल, जीविका समूह के सदस्य, सफाई कर्मी, सरकारी कर्मचारियों और बुजुर्गों को कोरोना का टीका दिया जाएगा। इसे लेकर सभी विभागों को कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कह दिया गया है। हालांकि, जिले में लगभग 3000 तक लोगों का रजिस्ट्रेशन पूर्व में ही किया जा चुका है। जिनमें पुलिस जवान और एकीकृत बाल विकास सेवा विभाग के कर्मी शामिल हैं । जल्द ही, जिला प्रशासन, अनुमंडल प्रशासन व प्रखंड प्रशासन से सूची उपलब्ध करा दी जाएगी। जिसके आधार पर टीकाकरण सत्र स्थलों का चयन किया जाएगा।

राज्य में बक्सर का है दूसरा स्थान : 

एक ओर दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, पहले चरण में पूरे राज्य में बक्सर के दूसरे स्थान पर रहने से जिला स्वास्थ्य समिति पूरी तरह उत्साहित है। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने में बताया पहले चरण में जिले में 86 % लोगों को टीकाकृत किया गया है। जो स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के बेहतर समन्वय का नतीजा है। स्वास्थ्य समिति को जागरूकता अभियान में जिला प्रशासन, सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के साथ जिले के सभी मीडिया कर्मियों का भरपूर सहयोग मिला। जिसके कारण अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 के टीके के लिए प्रेरित किया जा सका।

टीका से वंचित लोगों के लिए सरकार का नहीं मिला कोई निर्देश :

डीआईओ डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया पहले चरण के दौरान किन्ही कारणों से कई लोग टीका लेने से वंचित रह गए हैं। फिलहाल उनको टीकाकृत करने के संबंध में अब तक कोई दिशा निर्देश नहीं प्राप्त हुआ है। सरकार व विभाग के द्वारा कल तक इस विषय पर निर्देश मिल सकता है। दूसरी ओर, पहले चरण के लिए हुए रजिस्ट्रेशन में थोड़ी गड़बड़ी हुई थी। जिसके कारण निबंधित लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई थी। छूटे हुए लोगों में लगभग 500 लोग ऐसे हैं, जिनका नाम दो बार अपलोड हुआ है। हालांकि, रजिस्ट्रेशन लिस्ट से डुप्लीकेट नामों को हटाने का कोई ऑप्शन नहीं है। इसके लिए विभाग ने मार्गदर्शन मांगा गया है। यदि इन डुप्लीकेट नामों को हटा कर देखा जाए, तो पहले चरण में बक्सर जिले की स्थिति अन्य जिलों से काफी बेहतर साबित होगी।

विभाग स्तर पर कर्मियों को किया जा रहा है जागरूक : 

डीआईओ डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया कोविड-19 के टीके के लिए सरकार ने पूर्व में ही गाइड लाइन जारी किया था। इस टीके को लगाने के लिए किसी पर भी दबाव नहीं डाला जाएगा। जो लोग स्वेक्षा से टीका लेना चाहते हैं, उन्हें ही टीकाकृत किया जाएगा। इसलिए पहले चरण में कई स्तर पर कोविड-19 के टीके के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए गये। अब यह जागरूकता कार्यक्रम विभाग स्तरों पर भी चलाये जाएंगे। जिसमें सभी सरकारी विभागों के कर्मियों को टीका लेने के लिए जागरूक और प्रेरित किया जाएगा। साथ ही, उन्हें यह भी बताया जाएगा कि स्वदेश में निर्मित हुए इस टीके का कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है। जिले में अब तक टीका लेने के बाद किसी को भी कोई परेशानी नहीं हुई है। जिसके कारण लोग स्वयं टीका लेने के लिए आ रहे थे। साथ ही, टीकाकरण के दौरान कोविड-19 के नियमों का भी पालन किया जा रहा था।