anish 01 मार्च से होगा कोविड-19 टीकाकरण के तृतीय चरण की शुरुआत - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

01 मार्च से होगा कोविड-19 टीकाकरण के तृतीय चरण की शुरुआत

- 60 वर्ष से अधिक एवं *कोर्बिडीटीएस* से ग्रसित लोगों को दिया जाएगा टीका 
- *कोर्बिडीटीएस* लाभार्थी को दिखाना होगा प्रमाण पत्र 
- सरकारी व निजी अस्पतालों में होगी टीकाकरण की व्यवस्था
- लाभार्थी स्वयं कर सकते हैं अपना निबंधन

By amit kumar
M v online Bihar news/पटना/ 26, फ़रवरी: कोविड महामारी से बचाव हेतु राज्य में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर एवं द्वितीय चरण में फ्रंटलाइन वर्कर को आच्छादित किया गया है। 1 मार्च 2021 से तृतीय चरण में 60 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों का एवं 45 से 59 वर्ष के वैसे नागरिकों का टीकाकरण किया जाना है जो *कोर्बिडीटीएस* से ग्रसित हैं। टीकाकरण की सेवा प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों द्वारा आधार कार्ड प्रस्तुत किया जाना अपेक्षित होगा।

*कोर्बिडीटीएस* लाभार्थी को दिखाना होगा प्रमाण पत्र 

भारत सरकार द्वारा निर्धारित *कोर्बिडीटीएस* की  सूची के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को पंजीकृत चिकित्सकों से प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा, जिसे टीकाकरण का लाभ प्राप्त करते समय टीकाकरण दल को प्रस्तुत किया जाना अपेक्षित होगा।

सरकारी व निजी अस्पतालों में होगी टीकाकरण की व्यवस्था :

आम नागरिकों जिसकी उम्र 60 वर्ष पूर्ण हो गई हो या उससे अधिक हो या आगामी 1 जनवरी 2022 को 60 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं, वैसे सभी नागरिकों को टीकाकरण का लाभ प्राप्त हो सकेगा। टीकाकरण की व्यापकता को देखते हुए सरकारी एवं निजी अस्पतालों (आयुष्मान भारत एवं सी.जी.एच.एस. से संबंधित) में टीकाकरण कार्य किया जाएगा। 1 मार्च 2021 से प्रारंभ हो रहे तृतीय चरण में लक्षित लाभार्थियों का टीकाकरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक के सभी सरकारी संस्थानों में नि:शुल्क किया जाएगा। नागरिक अगर टीकाकरण का लाभ प्राप्त करते हुए निजी अस्पतालों का चयन करते हो तो इसकी सुविधा चिन्हित निजी अस्पतालों (आयुष्मान भारत एवं सी.जी.एच.एस. से संबंधित) में भी सशुल्क टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। निजी अस्पतालों में कोविड वैक्सीनेशन सेंटर के लिए आवश्यक होगा कि वहां मानक अनुरूप 3 कमरा उपलब्ध है। इसके साथ ही शीत श्रृंखला, प्रशिक्षित टीका कर्मी एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने की क्षमता होना आवश्यक है।

लाभार्थी स्वयं कर सकते हैं अपना निबंधन :

लक्षित नागरिक टीकाकरण की सेवा प्राप्त करने हेतु स्वयं ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं अथवा चिन्हित संस्थानों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर कोविड-19 टीकाकरण की सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। निबंधन हेतु लाभार्थी के पास अपना मोबाइल नंबर एवं सरकार द्वारा अनुमान्य प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। लाभार्थी के पंजीकरण के लिए उसके मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसके प्रविष्टि पर उसका निबंधन पोर्टल कोविन 2.0 पर सफलतापूर्वक निबंधन होगा। निबंधन के उपरांत पोर्टल पर लाभार्थी अपने निकटतम कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का चयन कर सकते हैं एवं इसके लिए टीकाकरण की तिथि का निर्धारण उपलब्ध सूची में से चयन करने की सुविधा उपलब्ध है।