अपराधी के मनसुबे को पुलिस ने किया नाकाम देशी कट्टे के साथ तीन को किया गिरफ्तार
by admin
m v onlne bihar news/बक्सर:नये साल में अपराधी के मनसूबे पे पुलिस ने पानी फेर दिया जहा डुमरांव के आनंद विहार होटल के समीप से पुलिस ने तीन युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया जिनकी निशानदेही पर उनके दो अन्य साथी भी पकड़े गए हैं. माना जा रहा है कि ये सभी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए वहाँ जुटे हुए थे. बताया जा रहा है कि एसपी नीरज कुमार सिंह पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ करने स्वयं डुमरांव पहुंचे थे. हालांकि, पुलिस मामले में अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.

