anish बुजुर्ग ठंड में बीपी को रखें नियंत्रित, शरीर में पानी की न होने दें कमी - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 बुजुर्ग ठंड में बीपी को रखें नियंत्रित, शरीर में पानी की न होने दें कमी

- तापमान में गिरावट से बढ़ता है रक्तचाप, स्ट्रोक व हार्ट अटैक की रहती संभावना

- अहले सुबह घर से नहीं निकले बाहर, घर में गर्म कपड़ों का करें इस्तेमाल

- खाने में लें सुपाच्य भोजन, आहार में शामिल करें फल, हरी सब्जी व दाल

By amit kumar

M v online bihar news/बक्सर, 24 जनवरी | ठंड के मौसम में उम्रदराज लोगों की सेहत के प्रति अधिक सर्तक रहना चाहिए। ठंड में तापमान की गिरावट से बुजुर्गों में कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की संभावना होती है। प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने के कारण अस्थमा पीड़ित वृद्ध लोगों को सांस की समस्या होने लगती है। ऐसे समय में उन्हें बहुत अधिक सुरक्षित रहने की जरूरत होती है।

रक्तचाप को नियंत्रित रखना महत्वपूर्ण :

प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सीडीओ डॉ. नरेश कुमार ने बताया ठंड बढ़ने के कारण रक्तचाप बढ़ता है। रक्तचाप बढ़ने से ह्रदयाघात व स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है। बीपी व दिल के रोग वाले बुजुर्गों को खुद रक्तचाप को नियंत्रित रखने की हरसंभव कोशिश रखनी चाहिए। बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर ठंड का सीधा असर पड़ता है। इसलिए उन्हें खानपान का भी ध्यान रखना है। सर्दी के मौसम में बहुत अधिक तेल मसाले वाले खाने की जगह हल्का व पौष्टिक खाना लेना चाहिए। हरी सब्जी, दाल व रोटी का अधिक इस्तेमाल किया जाना चाहिए। आहार में विटामिन सी वाले फल, अखरोट, तुलसी और हल्दी दूध भी शामिल करें। सब्जियों में एंटी ऑक्सीडेंट रक्त परिसंचरण में मददगार होते हैं। समय समय पर चिकन व अंडा को भी खाना में शामिल करें घर के सदस्यों को उनके खाने पीने में हरी सब्जी या चिकन आदि के सूप समय समय पर दें। ठंड में बुजुर्गों को जोड़ों का दर्द बहुत परेशान करता है। उन्हें ग्रीन टी या अदरक की चाय दे। यह कोलेस्ट्रॉल का कम करता है और हड्डियों को क्रियाशील बनाये रखता है।

सभी दवाइयों का घर पर रखें इंतजाम: 

एसीएमओ डॉ. नरेश कुमार ने बताया सर्दी के मौसम में बुजुर्गों के लिए आवश्यक दवाइयों का इंतजाम घर पर कर लें। शरीर के तापमान को नियंत्रण में रखने के लिए गुनगुना पानी पीयें और शरीर को हाइड्रेटेट रखें। इससे शरीर और त्वचा भी सेहतमंद रहती है। घर में भी गर्म कपड़े का इस्तेमाल करें। बहुत अधिक सवेरे घर से बाहर निकलने से परहेज करें। घर में सामान्य शारीरिक गतिविधि की मदद से ब्लड सर्कुलेशन व ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाना जरूरी है। ऐसे में शरीर से पसीना निकलता है, जो शरीर से जहरील पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। घर में हल्के व्यायाम और योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करें।