एस एम कॉन्वेंट में मां सरस्वती वंदना के साथ 72 वा गणतंत्र दिवस का हुआ आगाज
By admin
m v online bihar news/बक्सर/सिमरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नियाज़ीपुर गांव में स्थित एस एम कॉन्वेंट स्कूल के प्रांगण में 72 वा गणतंत्र दिवस बच्चों के बीच काफी धूमधाम से एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जहां बच्चों के द्वारा अलग-अलग झांकियां,नृत्य,गीत,संगीत का कार्यक्रम किया गया इस क्षेत्र में यह स्कूल एक अपनी अलग और अनोखा पहचान बिखेरता है । इस दियारांचल क्षेत्र का एकमात्र यह संस्था जहां बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अनुभवी शिक्षकों के द्वारा पठन-पाठन का कार्य किया जाता है वही करोना जैसी वैश्विक महामारी में देश का साथ देते हुए यह स्कूल सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए 72 वें गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया
क्या था कार्यक्रम
स्कूल के डायरेक्टर अजीत पाठक ने बात करते हुए कहा कि हर साल की भांति इस साल भी एकता और अखंडता का पर्व 26 जनवरी जो हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक पर्व होता है जिसको हमारे स्कूल के बच्चों के द्वारा नृत्य,संगीत,हास्य कविता का कार्यक्रम करके मनाया,वही यह भी कहा की इस वैश्विक करोना महामारी ने बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर डाला है। लेकिन सरकार के द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करते हुए हम इस कार्यक्रम को संपन्न किए।
फीता काटकर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
इस कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण कुमार पाठक,रविंद्र राय दोनों गणमान्य व्यक्ति के द्वारा फीता काटकर किया गया जिसका पहला कार्यक्रम सरस्वती वंदना से शुरू हुआ मां सरस्वती की आरती करके इस कार्यक्रम का शुरुआत हुआ। जबकि मनोहर और मार्मिक दृश्य बच्चों के द्वारा मां सरस्वती वंदना में देखने को मिला। इस कार्यक्रम में उपस्थित व्यवस्थापक वासुदेव पाठक निदेशक अजीत कुमार पाठक, उमेश राम,रत्नेश पाठक,रितेश कुमार,किरण देवी,सारिका पाठक,शिवांगी पाठक,अनीशा पाठक,अंकिता कुमारी,शिवानी कुमारी,रोशनी कुमारी,प्रगति कुमारी,कविता पाठक व अन्य शिक्षक और शिक्षिका मौजूद रहे।



