बिजली चोरी में एक पर एफ आई आर
m v online bihar news/बक्सर/चक्की/ बिजली चोरी पर लगाम लगाने और राजस्व की वसूली को लेकर बिजली कंपनी के अधिकारी शहर से लेकर गांव के ग्रामीण इलाकों में लगातार छापेमारी कर रहे हैं बुधवार को बिजली कंपनी के एसडीओ शिवकुमार सहायक विद्युत अभियंता पूजा और विद्युत अभियंता दीपक राही के संयुक्त नेतृत्व में गांव के जवही दीयर गांव में छापेमारी की इस अभियान में एक लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गये
सहायक विद्युत अभियंता स्टेप पूजा ने बताया कि जवही दीयर गांव में मनोज यादव पिता बीरबल यादव की बिजली एक आठ हजार से रुपया बकाया होने से काट दी गयी थी बावजूद हुए चोरी से बिजली जला रहे थे उन पर 85569 रुपया का जुर्माना लगाया गया

