anish बक्सर जिले को कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त करने को सभी के लिए जरूरी है वैक्सीन लेना : डॉ. सुधीर - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

बक्सर जिले को कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त करने को सभी के लिए जरूरी है वैक्सीन लेना : डॉ. सुधीर

- चिकित्सकों ने कहा चेचक और पोलियो की तरह ही कोरोना पर जीत हासिल करेंगे हम सभी

- बीमारी से बचाव के लिए सभी को टीका लगवाना चाहिए, यह सुरक्षित है

by amit

m v online bihar news/बक्सर, 19 जनवरी| कोविड-19 के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान को लेकर अब जिलेवासी काफी उत्साहित हैं। जहां एक ओर टीकाकरण के पूर्व लोगों में संशय और ऊहापोह की स्थिति थी, वहीं  टीकाकरण अभियान के शुरू होने के बाद अब लोगों में कौतूहल और उत्साह बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि अब तक स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स व चिकित्सकों को टीका लगाया गया है, उससे किसी को कोई परेशानी नहीं हुई है। कोविड-19 के खिलाफ कोविशील्ड का टीका पूरी तरह से जीवनरक्षक है।

चेचक और पोलियो की तरह कोरोना पर भी विजयी होंगे हम :

मंगलवार को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित टीकाकरण सत्र के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने भी टीका लिया। डॉ. सुधीर ने कहा टीका लेने के बाद वो आज बहुत खुश हैं| वैक्सीन कोरोना संक्रमण के खिलाफ संजीवनी का काम करेगी। भारत ने पहले पोलियो और चेचक के खिलाफ लड़ाई जीती है और अब कोरोना पर भी विजय प्राप्त करेंगे। स्वदेश में निर्मित टीकों के कारण कोरोना के खिलाफ लड़ाई  निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। सरकार के द्वारा पूरे परीक्षण के बाद ही टीकों को मंजूरी दी गई है। इन टीकों से सभी को लाभ होगा। इसलिए उन्होंने जिले के सभी लोगों से टीका के लिए चरणवार निबंधन कराने की अपील की।

लंबे समय से टीके का इंतजार था :

डुमरांव पीएचसी में टीका ले चुके प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामबालक प्रसाद ने कहा लंबे समय से टीके का इंतजार था और आखिरकार वह दिन आ गया। जब टीका लगवाया, तो हमें तभी विश्वास हो गया था कि कोरोना टीका सुरक्षित है। बीमारी से बचाव के लिए सभी को टीका लगवाना चाहिए, यह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कोई टीकाकरण अभियान चलता है तो लोगों में हमेशा भ्रम रहता है। हमें लोगों को समझाना होता है और लोग टीका लगवाते हैं। कोरोना टीके को लेकर अब भी लोगों में संशय है। जबकि टीका जीवन रक्षक है। साथ ही, वह अपने सगे-संबंधियों व मित्रों को भी वैक्सीन के लिए जागरूक कर रहे हैं। 

राज्य में बक्सर जिले की स्थिति काफी बेहतर :

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया टीकाकरण को लेकर राज्य में बक्सर जिले में संचालित सत्र की स्थिति  काफी बेहतर है। बीते शनिवार को टीकाकरण के पहले दिन 510 व सोमवार को 500 लोगों को टीकाकृत किया जा चुका है। वहीं, मंगलवार को टीकाकरण सत्र समाप्त होने के बाद इस सप्ताह गुरुवार व शनिवार को सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, इस दौरान यदि कोई भी रजिस्टर्ड लाभार्थी अपरिहार्य कारणों से टीका नहीं ले पाता है, तो उनके लिए अगले सप्ताह तिथि निर्धारित की जाएगी। दूसरी ओर, जिन कोरोना योद्धाओं को कोरोना टीका का पहला डोज लगाया गया है, उन्हें 28 दिन बाद टीके का दूसरा डोज दिया जाएगा। इस क्रम में दूसरे डोज के 14 दिन बाद बाद ही कोरोना के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। हालांकि, इस दौरान टीके के बाद भी सावधानी बरतनी जरूरुरी है।