anish बक्सरजिले के बचे पीएचसी पर शुरू होगा कोविड-19 का टीकाकरण - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 बक्सरजिले के बचे पीएचसी पर शुरू होगा कोविड-19 का टीकाकरण

- चयनित केंद्रों पर आयोजित सत्र में अब तक 1340 लोगों ने लिया टीका

- 760 छूटे हुए लाभार्थियों की सूची बनाकर टीके के लिए किया जाएगा फॉलोअप

by amit kumar

m v online bihar news/बक्सर| कोरोना वायरस के टीकाकरण अभियान की सफल शुरुआत से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों के साथ-साथ पूरे जिले के लोग उत्साहित हैं। कोरोना काल के दौरान तमाम अटकलों के बीच जिले में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के दौरान किसी भी सत्र स्थल से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। जिसके बाद अब लोगों में भी टीका लेने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हालांकि, जिले में फिलवक्त सात केंद्रों को ही लोगों को टीकाकरण के लिए चयनित किया गया है। जिनमें से चार सत्र स्थल सदर प्रखंड में ही हैं । बाकी तीन डुमरांव, नावानगर व ब्रह्मपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित हैं। ऐसे में जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके का लाभ दिलाने की तैयारी की जा रही है। जिसकी स्वीकृत के लिए वरीय अधिकारियों व राज्य स्वास्थ्य समिति से बात चल रही है। ताकि, जल्द से जल्द पहले चरण के तहत चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को पूरा किया जा सके।

अब तक 2100 लोगों में 1340 लोग हुए हैं टीकाकृत : 

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया जिले में अब तक शनिवार, सोमवार व मंगलवार को सभी टीकाकरण सत्र स्थलों पर शिविर लगाया गया है। जिसमें तिथिवार क्रमशः 510, 500 व 330 लोगों को टीकाकृत किया जा चुका है। अब तक सात केंद्रों पर कुल 2100 लोगों को टीका दिया जाना था। जिनमें 760 लोग अपरिहार्य कारणों के कारण टीका नहीं ले सके हैं। लेकिन, सत्रों के संचालन के क्रम में लक्षित लोगों को टीकाकृत करने के बाद छूटे हुए लाभार्थियों की सूची बनाकर दोबारा उन्हें फॉलोअप किया जाएगा। ताकि, एक भी स्वास्थ्य कर्मी या फ्रंट लाइन वर्कर टीका से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा जिले में शुरू हुए टीकाकरण अभियान से आने वाले दिनों में भी बेहतर परिणाम की उम्मीद है। टीकाकरण से किसी तरह का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। फिलवक्त जिले में कहीं से भी किसी को टीका लेने के बाद कोई समस्या या परेशानी की सूचना नहीं मिली है। टीका देने के बाद लाभार्थियों की निगरानी के लिए उन्हें 30 मिनट तक अवलोकन  कक्ष में ठहराया जा रहा है। जहां स्वास्थ्यकर्मी उनकी देखरेख करते हैं।

टीका लेने के बाद भी गाइड लाइन के पालन को किया जा रहा प्रेरित : 

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया जिले में चयनित सत्र स्थलों पर टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। स्वास्थ्यकर्मी भी अपना उत्साह दिखा हुए बढ़ चढ़कर इसमें अपनी भूमिका को निभा रहे हैं। ताकि, टीका लेने के लिए आ रहे लाभार्थियों में ऊहापोह की स्थिति न उत्पन्न हो। वहीं, किसी लाभार्थी को टीके का पहला डोज देने के पश्चात उन्हें 28 दिनों बाद टीके का दूसरा डोज दिया जाएगा। इस बीच टीकाकृत होने के 14 से 15 दिनों के आसपास उनके शरीर में वायरस के खिलाफ एन्टी-बॉडीज विकसित होंगे। ऐसे में पहले डोज का टीका लेने के लगभग 45 दिनों तक टीकाकृत लाभार्थी को भी सतर्क और सजग रहना पड़ेगा। साथ ही, उन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के द्वारा जारी गाइड लाइन्स का पालन करना होगा। ताकि, वह दोबारा संक्रमण की चपेट में न आ सके।

टीके का पहला डोज लेने वालों को भी इन नियमों का करना होगा पालन : 

• व्यक्तिगत स्वच्छता और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखें।

• बार-बार हाथ धोने की आदत डालें।

• साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

• छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढकें ।

• उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंके।

• घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।

• बातचीत के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से 6 फीट की दूरी बनाए रखें।

• आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें।

• मास्क को बार-बार छूने से बचें एवं मास्क को मुंंह से हटाकर चेहरे के ऊपर-नीचे न करें।

• किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने या बात-चीत करने के दौरान यह जरूर सुनिश्चित करें कि दोनों मास्क पहने हों।