anish बक्सर जिले में 14 से 20 जनवरी तक दंपति संपर्क सप्ताह का होगा आयोजन - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 बक्सर जिले में 14 से 20 जनवरी तक दंपति संपर्क सप्ताह का होगा आयोजन

- परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति ने जारी किया कैलेंडर

- जिले में 14 से 31 जनवरी तक सघन रूप से मनाया जाएगा मिशन परिवार विकास अभियान

- 21 से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन सप्ताह

by amit kumar

m v online bihar news/बक्सर, 04 जनवरी। जिले में जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गत दिनों वृहद पैमाने पर पुरुष नसबंदी सप्ताह आयोजित करने के साथ-साथ परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का वितरण भी किया गया। लेकिन, योजना को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति ने कैलेंडर जारी किया है जिसके तहत नए साल के अवसर पर जिले में 14 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक मिशन परिवार विकास अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सह विशेष सचिव मनोज कुमार ने जिलाधिकारी जिलाधाकरी और सिविल सर्जन को के पत्र भेजा है। पत्र के अनुसार 18 दिवसीय अभियान के दौरान 14 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक सघन रूप से दंपति संपर्क सप्ताह का आयोजन होगा। उसके बाद 21 से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन सेवा सप्ताह मनाया जाएगा।    

अभियान शुरू होने के पूर्व तैयार की जा रही है पूर्व योजना :

प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सीडीओ डॉ. नरेश कुमार ने बताया वैसे तो इस अभियान को दो चरणों में पूरा करना है लेकिन, योजना के सफल संचालन के लिए इसे इसके चार चरणों में पूरा किया जाएगा। जिसके तहत नौ जनवरी से 13 जनवरी तक मिशन परिवार विकास अभियान हेतु पूर्व योजना तैयार की जाएगी। तत्पश्चात 14 से 31 0 जनवरी संपर्क सप्ताह आयोजन होगा। इस क्रम में 14 या 15 जनवरी को मिशन परिवार विकास अभियान के प्रथम व द्वितीय तिथि को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अंत में 21 से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन सेवा सप्ताह का आयोजन होगा। अभियान के पश्चात समेकित भौतिक एवं वित्तीय प्रतिवेदन तैयार कर मुख्यालय को सौंपा जाएगा। 

केयर की मदद से आशा व आशा फैसिलिटेटर्स को दिया गया प्रशिक्षण :

डॉ. नरेश कुमार ने बताया परिवार नियोजन पखवाड़े को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला के सभी प्रखंडों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आशा व आशा फैसिलिटेटरों को प्रशिक्षण दिया गया है । स्वास्थ्य कर्मियों के इस प्रशिक्षण को केयर इंडिया द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। केयर की मदद से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके स्वास्थ्यकर्मी अपने क्षेत्र में परिवार नियोजन के लिए योग्य दंपतियों का सर्वे करेंगे करेंगी। साथ ही, वैसे दंपतियों का भी सर्वे किया जायेगा जिनकी सिर्फ एक संतान हैं। दो बच्चों के बीच अंतराल बनाये रखने के महत्व पर चर्चा करने के साथ उन्हें परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायेगी। 

कोविड-19 के नियमों के तहत होगा कार्यक्रमों का संचालन : 

परिवार नियोजन के सलाहकार सह डीसीएम संतोष कुमार राय ने बताया मिशन परिवार विकास अभियान के तहत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का संचालन कोविड-19 के नियमों के तहत किया जाएगा। परिवार नियोजन पखवाड़ा का उद्देश्य आमजन में सही उम्र में शादी, शादी के कम से कम दो साल के बाद पहला बच्चा, दो बच्चों में कम से कम तीन साल का अंतराल, प्रसव पश्चात या गर्भपात के पश्चात परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी उपाय की जानकारी देकर जागरूकता लाने व परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी पर बल देना है। इसके लिए आशा व एएनएम द्वारा योग्य दंपतियों की सूची तैयार की जायेगी। परिवार नियोजन सेवा सप्ताह के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नसबंदी शिविर का के आयोजन किया जाएगा।