anish बक्सर के शांति नगर में दूरस्थ स्वास्थ्य शिविर लगा कर 103 लोगों की हुई जांच - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 बक्सर के शांति नगर में दूरस्थ स्वास्थ्य शिविर लगा कर 103 लोगों की हुई जांच

- राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन

- कालाजार, टीकाकरण, परिवार नियोजन व अन्य सेवाओं की दी गई जानकारी

- 20 जनवरी तक विभिन्न इलाकों में होगा कार्यक्रम का आयोजन, लोगों को किया जाएगा जागरूक

by amit kumar

m v online bihar news/बक्सर| जिले में स्वास्थ्य सेवाएं सभी को बराबर मिल सके इसके लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस क्रम में शहरी क्षेत्रों के स्लम बस्तियों व झुग्गी झोपड़ी में गुजर-बसर करने वाले वंचित लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन चलाया जा रहा है। जिसके तहत सदर प्रखंड के विभिन्न इलाक़ों में विशेष दूरस्थ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत सबसे पहले जिला मुख्यालय स्थित शांतिनगर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 103 लोगों को स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण किया गया। चार गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच करने के साथ-साथ कैल्सियम गोली वितरित की गई। साथ ही, शिविर में परिवार नियोजन के साधन की प्रदर्शनी तथा इच्छुक दम्पति को अस्थाई साधन माला इन, छाया गोली, निरोध प्रदान की गई। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार,  डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अनवर अहमद, बीएचएम आनंद राय, बीसीएम प्रिंस सिंह, नागेश पाण्डेय, एएनएम सुनीता कुमारी, कृष्णा कुमारी, शहरी आशा सिमा देवी उपस्थित थे l 

प्रत्येक प्रखंड के लिए तिथिवार माइक्रो प्लान तैयार किया गया :

सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया जिले में माइक्रो प्लान के तहत विशेष दूरस्थ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक प्रखंड के लिए तिथिवार माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ के निर्देशानुसार सदर प्रखंड के शहरी स्लम बस्तियों, बस अड्डा, रेलवे ट्रैक किनारे जीवनयापन करने वाले परिवारों को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में संचारी रोग, गैरसंचारी रोग, कालाजार, एएनसी जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन के साथ-साथ कोविड-19 की सेवाओं के सम्बंध में भी जानकारी दी जा रही है। ताकि, लोग इनको लेकर जागरूक हो सके।

सदर प्रखंड में 12 स्थानों पर करना है शिविर का आयोजन :

सदर प्रखंड के स्वास्थ्य उत्प्रेरक प्रिंस कुमार सिंह ने बताया स्वास्थ्य शिविर में संचारी रोग से संबंधित जैसे- यक्ष्मा एवं अन्य की जांच की गई। साथ ही, जरूरी परामर्श दिए गए। इसके साथ ही गैर संचारी रोग मसलन - डायबिटीज, हाइपरटेंशन, मानसिक स्वास्थ्य आदि की जांच के साथ जरूरी सलाह दी गई। कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग जैसे चिकनगुनिया डेंगू से संबंधित गर्भवती महिला की एएनसी जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने बताया शांति नगर समेत 12 स्थानों पर आगामी 20 जनवरी तक शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसकी जानकारी आशा व एएनएम के माध्यम से संबंधित क्षेत्र के लोगों को दी जा रही है। जिससे अधिक से अधिक लोग इन शिविरों में शामिल होकर योजना का लाभ ले सकें।