anish ट्रक की चपेट में आने से मछली व्यवसायी की हुई मौत - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

ट्रक की चपेट में आने से मछली व्यवसायी की हुई मौत

 by admin

m v online bihar news/बक्सर : गुरुवार की सुबह डुमरांव-केसठ मुख्य राजवाहा नहर मार्ग पर एक ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मछली व्यवसायी की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत के बाद जब तक आस पड़ोस के लोग कुछ समझ पाते तब तक घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के गांव नंदन में कोहराम मच गया। मृतक के स्वजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के नंदन गांव निवासी नागेंद्र तुरहा के पुत्र रवि कुमार तुरहा (18 वर्ष) अपने गांव स्थित मेन रोड पर मछली का कारोबार करता था। रोज की तरह गुरुवार की सुबह साइकिल पर सवार होकर कोरानसराय की तरफ मछली खरीदने के लिए जा रहा था। इसी बीच हरियाणा फार्म की ओर से तेज रफ्तार में जा रहे एक ट्रक ने युवक को पीछे से धक्का मारकर कुचल दिया जिससे साइकिल सवार मछली व्यवसायी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जब तक आस पड़ोस के लोग कुछ समझ पाते तब तक घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक लेकर तेज रफ्तार में कोरानसराय की ओर भाग निकला। घटना की सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीणों और स्वजनो ने नहर मार्ग और डुमरांव-बिक्रमगंज मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा और फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग पर डटे रहे। घटनास्थल पर पहुंचे विदेश्वर राम ने बताया कि पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डुमरांव में नो इंट्री, नहर मार्ग से भारी वाहनों के निकलने की छूट

शहर में नो एंट्री का आदेश कुछ पुलिस कर्मियों के लिए कमाई का जरिया बन गया है। अनुमंडल कार्यालय के रास्ते ओवरलोड ट्रक लेकर चालक राजवाहा नहर मार्ग से होकर कोरानसराय और केसठ के रास्ते सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर परमडीह पुल के समीप निकलते है। इस संकीर्ण मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन अक्सर जानलेवा बना रहता है। गुरुवार की सुबह ऐसे ही भारी वाहनों के परिचालन के कारण जहां युवा मछली व्यवसायी की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक युवक घायल हो गया।

परिजनों पर टूटा विपत्ति का पहाड़

किसी के खुशियों को कैसे नजर लग जाती है यह गुरुवार को नंदन गांव में नागेन्द्रं तुरहा के घर देखने को मिला। थोड़ीे देर पहले जिस घर आंगन में हंसी खुशी का माहौल था वहां अब कोहराम मचा है। मृतक की मां भागमनी देवी पुत्र की मौत पर दहाड़ मारकर रो रही है तो मृतक का छोटा भाई चंदन कोने में बैठकर सुबक रहा है। पूरे नंदन गांव में कोहराम मचा है। दरवाजे पर मौजूद भारी भीड़ मायूस होकर एक दूसरे का मुंह देख रही है। किसी को यह समझ में नहीं आ रहा है कि कौन किसे समझाए तथा किस दम पर ढांढ़स बंधाए।