anish कोरोनाकाल में प्रीति ने पंचायतों में पोषण के साथ कोविड-19 को लेकर चलाया जागरुकता अभियान - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 कोरोनाकाल में प्रीति ने पंचायतों में पोषण के साथ कोविड-19 को लेकर चलाया जागरुकता अभियान

- लॉकडाउन के बाद भी मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने में लगी रही जीविका दीदियां

By amit singh

M v online bihar news/बक्सर/16 दिसंबर- सरकार की कोई भी योजना की सफलता तभी मायने रखती है जब समाज के हाशिये पर रह रहे लोग उस योजना का लाभ उठा सके। इसके लिए कई स्तर पर फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाया गया है जो गांव व वार्ड स्तर पर लोगों तक सुविधा व जानकारी पहुंचाने में लगे हुए है। इन्ही फ्रंटलाइन वर्कर्स में जीविका दीदियों का समूह भी है जिन्होंने संक्रमण के दौरान भी अपनी जिम्मेदारियों का वहन बखूबी किया है। ऐसी ही जीविका समूह की सदस्य हैं डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की रहने वाली प्रीति, जिन्होंने खुद के बल पर अपने जीवन की गाथा लिखी है। पिछले छह माह से प्रीति सुबह से लेकर शाम तक अपने घर-समाज को वैश्विक संकट से उबारने में लगी हुई हैं। इस कार्य में उन्हें सफलता भी मिली है।

लोगों को कोविड-19 के प्रति कर रहीं हैं जागरूक :

डुमरांव प्रखंड परियोजना प्रबंधक इन्द्रराज आनंद ने बताया कोरोना के संक्रमण का प्रसार के शुरुआत से ही प्रीति अपने 6 सहयोगियों सीएनआरपी के साथ मिलकर 6 पंचायतों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जन-जागरूकता अभियान चला रहीं हैं। सम्बद्ध पंचायत के घर-घर जाकर वह अपनी टीम के साथ लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेती रहीं। लोगों को मास्क पहनने के लिए तथा हर बीस मिनट पर हाथ साफ़ करने के लिए प्रेरित करती हैं। इसके अलावा साफ-सफाई का महत्व बताती हैं तथा सभी से सामाजिक दूरी का अनुपालन करने का आग्रह भी कर रहीं हैं।

कोरोना के साथ पोषण का भी रखा ध्यान :

प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने बताया बतौर एमआरपी प्रीति स्वास्थ्य-पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता अभियान, रैलियां एवं गृह भ्रमण के द्वारा पिछले एक साल से गर्भवती तथा धात्रि महिलाओं एवं युवतियों को पूरक आहार, स्तनपान, खाद्य समूह, प्रसव, दवा, टीकाकरण, अन्नप्राशन व संतुलित आहार समेत विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करती रही हैं। सुरक्षित प्रसव, प्रसव से पूर्व एवं उसके बाद के खान-पान को लेकर जीविका दीदियां समेत गांव की अन्य महिलाएं जागरूक हैं। साथ ही 0 माह से लेकर 6 माह एवं फिर 6 माह से 24 माह तक के बच्चों के खान-पान को लेकर माताएं सजग हैं। गर्भवती एवं धात्री महिलाएं समय-समय पर प्रीति से सलाह लेती हैं।

जीविका में निरंतर आगे बढ़ना चाहती है :

प्रीति ने बताया फिलवक्त वह पांच पंचायतों के  कुल 31 ग्राम संगठन से जुडी सदस्यों को स्वास्थ्य-पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही हैं। प्रीति जनवरी 2019 से सूरज स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। समूह संगम जीविका महिला ग्राम संगठन और गगन जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ से संबद्ध है। उनका कहना है कि वह जीविका में निरंतर आगे बढ़ना चाहती है और महत्वपूर्ण पद पर कार्य करते हुए सुरक्षित प्रसव समेत महिलओं की समस्यों के समाधान के लिए सदैव कार्य करना चाहती हैं। जीविका दीदी द्वारा चलाये गए जागरूकता अभियान का फलसफ़ा ही है कि इनका प्रखंड कोरोना वायरस के संक्रमण से अछुता रहा है। यह इनके मेहनत का ही प्रतिफल है। बीते दिनों दिल्ली में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में बिहार से शिरकत करनेवाली पांच जीविका दीदियों में से एक प्रीति भी थी।