ब्रह्मुर के ब्रह्मोश्वर नाथ मंदिर में तोड़फोड़ और उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
![]() |
by admin
m v online bihar news/बक्सर/ब्रह्मपुर बीते दिन ब्रह्मुर के प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मोश्वर नाथ मंदिर में तोड़फोड़ और उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज तीन लोगों को धरदबोचा है, जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार जगह-जगह छापामारी कर रही है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में तोड़फोड़ और उपद्रव के मामले में नामजद अभियुक्त बिट्टू यादव, भरत कुमार यादव और गोरा यादव को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वही तीनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने करवाई करते हुए जेल भेज दियाहै!
मिली जानकारी
उन्होंने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। घटना में शामिल अज्ञात लोगों की पहचान सीसी टीवी कैमरे की फुटेज से की गई है। अशांति फैलाने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा ! मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने एक साजिश के तहत ब्रह्मापुर के मंदिर परिसर में लगी दुकानों में तोड़फोड़ की। और उसके बाद दुकानों को आग के हवाले कर दिया ! इसके बाद आस्था के मंदिर पर भी हमला कर तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की मंदिर में श्रृंगार के लिए यजमान द्वारा दिए गए लाखों रुपए के सोने चांदी भी लेकर फरार हो गए। वाकया सीसी कैमरे में भी कैद हुआ है। इस मामले में नामजद और अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसी आलोक में पुलिस ने छापामारी कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि किसी को भी समाज में अशांति फैलाने और विधि व्यवस्था भंग करने की छूट नहीं दी जाएगी। ऐसा करने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।


