राशन डीलर का पक्ष ले,वार्ड सदस्य ने किया पत्रकारों के साथ बदतमीजी -चक्की
by adminm v online bihar news/बक्सर/चक्की ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परसिया गांव में राशन दुकानदार के पास निरिक्षण करने गई मिडिया कर्मी के साथ वार्ड 6 के सदस्य ने किया बदतमीजी, यह मामला उस वक्त हुआ जब राष्ट्रीय सहारा अखबार के पत्रकार अमित कुमार उपाध्याय ने कवरेज करने के लिए, परसिया गांव के डीलर विजय पासवान के पास पहुंचे वही परसिया गांव के ग्रामीणों का आरोप था कि डीलर कभी राशन भी नहीं देता हैं,और कभी राशन देता है तो भी कम देता हैं,जबकि चना भी एक किलो की जगह 600 ग्राम होता है,बड़ी बात तो यह है,कि जब डीलर के पास मीडिया कर्मी पहुंचे तो डीलर ने खुद से बात करने की जगह अपने करीबी व परसिया गांव के वार्ड सख्या 6 के वार्ड सदस्य सुरेश राम को बुलाकर के निरिक्षण करने गई मिडिया कर्मी के साथ बदतमीजी करवाया जबकि वार्ड सदस्य ने शराब के नशे में पत्रकारों के साथ गाली गलौज व अभद्र भाषे का भी उपयोग किया जिसके बाद पत्रकारों ने इसकी शिकायत चक्की ओपी थाना प्रभारी जुनेद आलम से कि वही प्रभारी ने बताया कि अगर इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में आया है, और अगर शराब पीकर इस तरह से हगामा पत्रकारों से करते हुए पाए गए हैं! तो इनके गिरफ्तारी जल्द ही की जा रही हैं,बड़ी बात तो यह है कि पुलिस के गिरफ्त से अभी भी वार्ड सदस्य बाहर है ! वही पुलिस अपनी हाथ सेकने में लगी हुई है !


