पोलियो की खुराक पिलाकर कर के dm ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत
- कोविड-19 के नियमों को पालन करते हुए पिलाई जाएगी खुराक
- आशा व एएनएम के अलावा अभियान में शामिल सभी लोगों को डीएम ने दिए सख्त निर्देश
By amit sngh
M v online biharnewsबक्सर, 29 नवंबर | जिले में पांच दिन तक चलने वाले पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन रविवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा पिला कर की। यह अभियान 29 नबम्बर से 3 दिसम्बर तक जिले के सभी प्रखंडों मे चलेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमन समीर ने कहा पोलियो की दो बूंद बच्चों को पोलियो जैसे गंभीर रोग से बचाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलानी है। इसके लिए सभी लोग अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरुर पिलाएं तथा सही तरीके से सभी टीम काम करे ताकि एक भी बच्चे ना छूट पाये। मौके पर योगेश कुमार सागर, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ सुशील गौतम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सदर प्रखंड डॉ. सुधीर कुमार, बीएचएम आनंद राय, बीसीएम प्रिंस सिंह, यूनिसेफ के बीएम, एएनएम व आशा उपस्थित थी।
2.80 लाख बच्चों को दी जाएगी खुराक :
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया जिले में 5 वर्ष तक के कुल 2 लाख 80 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए कुल 757 टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेंगे। टीमों के पर्यवेक्षण के लिए 227 सुपरवाइजर भी लगाए गए हैं। साथ ही वन मैन टीम, मोबाइल टीम एवं ट्रांजिट टीम इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने ने बताया कि पोलियो विषाणु से फैलने वाला एक संक्रामक रोग है जो आमतौर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमित विष्ठा या खाने के माध्यम से फैलता है। इस रोग के होने से बच्चे का पैर काफी कमजोर एवं पतला हो जाता है जिससे बच्चा चलने-फिरने में असमर्थ हो जाता है। टीकाकारण के दौरान उचित शारीरिक दूरी का पालन सुनिश्चित तौर पर किया जाएगा। इसके लिए सभी पीएचसी को पोलियो अभियान मे काम करने वाले टीका कर्मी, सुपरवाइजर, डिपो होल्डर के लिए जिले से सेनिटाइजर तथा मास्क उपलब्ध कराया गया है।
5 साल तक बच्चों को दवा पिलाना जरुरी :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया कि पांच साल तक के बच्चों के लिए पोलियो की खुराक बहुत जरुरी है। इससे पोलियो के वायरस को शरीर में पनपने की जगह नहीं मिलती है। 5 साल तक के बच्चों को बार-बार पोलियो की खुराक पिलाने से से ही देश से पोलियो का खात्मा संभव है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि कोरोना संकट काल में जारी गाइड लाइन के अनुसार ही स्वास्थ्यकर्मियों को पोलियो अभियान में काम करने को कहा गया है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंस के साथ टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए टीकाकर्मी को संक्रमण से बचाव हेतु मास्क, सेनिटाइजर उपलब्ध करना सुनिश्चित कराने हेतु सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।


