बीजेपी नेता ने की अपने ही पार्टी के नेत्री से फोन पर गंदी बात तो,प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
by admin
m v online bihar news/buxar/डुमरांव/बीते दिन बीजेपी की महिला नेत्री ने अपने ही पार्टी के वरिष्ठ नेता पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा की हमारे फोन पर फोन कर के रंगदारी मांगने तथा गंदी बातें करने को लेकर के महिला मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष पिंकी पाठक ने अपने ही पार्टी व गया जिला के प्रभारी रह चुके उपेंद्र चौबे तथा उनकी पत्नी पुष्पांजलि देवी को आरोपित बनाते हुए डुमरांंव थाने में दो माह पूर्व प्राथमिकी दर्ज कराई थी.लेकिन उपेंद्र चौबे की पत्नी जमानत पर हैं तो वहीं, उपेंद्र चौबे पिछले दो महीने से लगातार फरार चल रहे थे. इसी बीच यह सूचना मिली कि वह दीपावली की खरीदारी करने के लिए डुमरांव के गोला बाजार में देखे गए हैं, इसकी सुचना स्थानीय थना को दी गई जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया. बताते चले कि, बीजेपी नेत्री पिंकी पाठक तथा बीजेपी के ही नेता उपेंद्र चौबे के बीच पिछले एक वर्ष से लगातार विवाद चल रहा है, जिसमें बीजेपी नेता की पत्नी पुष्पांजलि देवी ने बीजेपी नेत्री पिंकी पाठक एवं अन्य के विरुद्ध अपने पति के अपहरण का आरोप लगाया था जो पुलिस अनुसंधान में झूठा पाया गया. इसके बाद से ही दोनों के बीच एक दूसरे पर कई तरह के गंभीर आरोप लग रहे हैं. थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि, दो माह पूर्व महिला नेत्री द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.वही पाठक ने कहा की हमे फोन पर धमकी देते हुए कोई कसर नहीं छोड़े है !

