anish मूर्ती विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट जिसमे एक की हुई मौत दो की हालत नाजुक - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 मूर्ती विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट जिसमे एक की हुई मौत दो की हालत नाजुक  

by admin

m v online bihar news/बक्सर/ जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नोनियापुरा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुए हिंसक झड़प जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं तकरीबन एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए . वही घायलों का इलाज कराया जा रहा है. इस सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.आपको बता दे की नोनियापुरा गांव में बीते दिन दीपावली के मौके पर रखे गए गणेश, लक्ष्मी की प्रतिमाओं की पूजन के बाद उनके विसर्जन के लिए बजे गाजे के साथ जुलूस निकाला गया था. यह जुलूस पुरे गांव में भ्रमण करते हुए विसर्जन के लिए नदी तक जाने वाला था. इसी दौरान ट्रैक्टर पीछा करने के दौरान दीवार से टकरा गई और दीवार गिर गया . इसी बात को लेकर जुलूस में शामिल लोगों और स्थानीय घर वालों के बीच में झड़प हो गई और देखते देखते बात मारपीट तक जा पहुंची. जिसमें स्थानीय निवासी मुन्ना प्रसाद की मौत हो गई ! इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान नीरज कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक पुरानी दीवार से ट्रैक्टर टकरा गई. जिसके चलते  दीवार गिर गई और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी. जिसमें मुन्ना नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुन्ना नाम के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पूछताछ की जा रही है.