बिना अनुमति के धडलै से चल रहा है ,डुमरांव में बीज चुकान जबकि निगम से मात्र एक दुकान पंजीकृत है,
पंजीकृत दुकानों से ही बीज खरीदने पर मिलेगा योजना के तहत लाभ ।
By satendra Kumar
M v online bihar news/डुमरांव/बिहार राज्य बीज निगम से मात्र एक दुकान जो नगर में स्थित है जो पंजीकृत है ।जिसके चलते ग्रामिण क्षेत्रों के किसानों को बीज खरीदने पर योजना के लाभ लेने में परेशानी का समना करना पड सकता है ।बीएओ कृष्ण मोहन चौधरी ने बताया ने किसान भवन में भी किसानों को बीज मिलेगा वही अनुमंडल में ऐसे 45 प्राइवेट दुकाने पंजीकृत है जो नगर सहित नया भोजपुर,कोरानसराय,कृष्णाब्रहम, पुराना भोजपुर सहित अन्य जगहों पर स्थित है, जहां किसान रबी फसलों के चना, मंसुर, गेहूं, खेसारी, मुग आदि के लिए बीज के खरीदारी कर सकते है । विभाग से जो प्राइवेट दुकाने रजिस्टर्ड है इनके माध्यम से रबी फसल एवं खरीब फसल के बीज सीजन में किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर बीज मुहैया कराई जा रही है, इस वर्ष सरकार ने किसानों को दुकानों से रबी फसल के बीज खरीदने के लिए सिर्फ छूट की राशि ही दुकानदारो को देनी पडेगी ।अनुदान की राशि दुकानदार बीज निगम को जमा करगे, पहले किसानों को अनुदानित दर पर बीज का पुरा पैसा दुकानदार के पास जमा करना पडता था। एक दो माह बाद छूट की राशि उनके खाते में डाली जाती थी । छुट के राशि का भुगतान करने के लिए किसानों को कार्यालय का चक्कर लगाना पडता था, इससे किसानों को सरकार ने राहत दी है किसानों का कहना है कि दशहरा पर्व बीतने के बाद किसानों ने खेतों में बीज डालने के लिए रबी फसल के लिए खेतों की जुताई करनी शुरू कर दिया है । कृषि वैज्ञानिक मनोज कुमार ने बताया कि अक्तूबर के अन्त में,नवम्बर के शुरुआत में रबी फसल की बुआई करने पर फसल की उपज अच्छी होती है ।


