anish बूथों पर साबुन, सैनिटाइजर के साथ मेडिकल कचरा निस्तारण के लिए रखे जाएंगे पीले डस्टबिन - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 बूथों पर साबुन, सैनिटाइजर के साथ मेडिकल कचरा निस्तारण के लिए रखे जाएंगे पीले डस्टबिन

By admin

M v online bihar news/बक्सर, 14 अक्टूबर : जिले में 28 अक्टूबर को मतदान होना है। ऐसे में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन्स के अनुसार स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने मतदान केंद्रों पर संक्रमण से बचाव के तहत हाथ धोने के लिए साबुन, सैनिटाइजर व मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में लगा हुआ है। वहीं, जिला प्रशास
न व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मतदान कर्मियों व मतदाताओं को मास्क लगाने, साबुन से हाथ धोने व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। ताकि, मतदान के दिन केंद्रों पर सभी कर्मी व मतदाताओं को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके। वहीं, मतदान कर्मियों के लिए पर्याप्त संख्या में मास्क, ग्लब्स, पीपीटी किट के साथ सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। 

मेडिकल कचरों के लिए केंद्रों पर रखे जाएंगे पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन :

जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि निर्वाचन आयोग किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो इसके लिए हर स्तर के लिए गाइडलाइन्स पूर्व में ही जारी कर दिए हैं। केंद्रों पर साबुन, ग्लब्स आदि के साथ-साथ पीले रंग के डस्टबिन भी रखे जाने हैं। जिनमें अलग-अलग ग्लब्स, मास्क के साथ-साथ मतदान कर्मियों को दिए जाने वाले पीपीई किट डाले जाएंगे। मतदान कर्मियों को इस संबंध में प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दे दी गई है। साथ ही, अब मतदाताओं को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है। 28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी जरूरी तैयारी कर ली है।

मतदान से पूर्व होगी थर्मल स्क्रीनिंग

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया केंद्रों पर मतदान की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन्स के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। ताकि, कोरोना संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर मौजूद मतदान कर्मियों व मतदाताओं को सुरक्षित रखा जा सके। गाइडलाइन्स के अनुसार मतदान के पूर्व सभी कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। उसके बाद केंद्रों पर वोटिंग को आने वाले मतदाताओं की जांच की जाएगी। इसके लिए आशा कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। यदि किसी मतदाता के शरीर का तापमान अधिक पाया जाएगा, तो उन्हें कुछ देर के लिए बैठाया जाएगा। 15 मिनट बाद उसकी दोबारा उनकी जांच होगी। यदि तापमान सामान्य हो जाएगा, उसके बाद ही उन्हें मतदान करने की अनुमति दी जाएगी। वहीं, अगर तापमान सामान्य नहीं हुआ, तो उन्हें मतदान के अंतिम एक घंटे में मत देने की अनुमति दी जाएगी।

टोकन के आधार पर कराई जाएगी वोटिंग : 

डीपीएम संतोष कुमार ने बताया कि इस बार बूथों पर मतदान को आने वाले लोगों के लिए अतिरिक्त नियम बनाए गए हैं। मतदाताओं को पहले 'आओ-पहले पाओ आधार' पर टोकन दिया जाएगा। ताकि लोगों को कतार में इंतजार ना करना पड़े। इसके अलावा बूथों पर शारीरिक दूरी का पालन करना के लिए जमीन पर निशान बनाए जाएंगे। दो मतदाताओं के बीच 6 फीट की दूरी होगी। महिला व पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग टेंट लगाए जाएंगे। जहां वह अपने टोकन नंबर के नंबर का आने का इंतजार करेंगे। सभी केंद्रों के मुख्य द्वार पर साबुन और पानी उपलब्ध कराया जाएगा।