महाबीर पूजा समिति के अखाड़े में पहलवानो ने ठोकी अपनी ताल
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS/बक्सर/सिमरी प्रखंड क्षेत्र के नियाजीपुर गांव में स्थानीय महावीर पूजा समिति के सौजन्य से शनिवार को अन्तरराज्जीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बनारस, गाजीपुर, पटना, मुगलसराय, बलिया के अलावे पूरे शाहाबाद के पहलवानों ने अखाडे़ में दांव पेंच के नए नए करतब दिखलाए। वैसे सभी पहलवानों पर आयोजन समिति द्वारा पुरस्कार राशि घोषित की गई थी।
अखाडे़ में जिसने भी बाजी मारी उसे उसी समय पुरस्कृत किया गया। वहीं, आयोजित दंगल प्रतियोगिता में दियरांचल का जलवा भी किसी से कम नही रहा। यहां के पहलवानों ने अन्य प्रदेशों के पहलवानों को पटखनी देकर यह साबित कर दिया कि दियरहा माटी की ताकत को किसी भी क्षेत्र में कम नही आंका जा सकता। अंत में विजयी प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष परशुराम पाठक ने कहा कि भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की पहचान कुश्ती आज विलुप्तता के कगार पर है। चूंकि आम लोगों की रुचि अन्य खेलों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इस तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन निसंदेह कुश्ती एवं अखाडे़ के प्रति लोगों को अग्रसारित करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में हीरालाल पाठक, मनोज पाठक, मनबोध पाठक, रविशंकर पाठक, मुन्ना पाठक, डा. नवीन शंकर पाठक, राहुल पाठक, बिहारी यादव, अजय कुमार पाठक, लालबचन यादव, शुभनारायण यादव, बरमेश्वर पाठक, संतोष कुमार यादव, आर्यन शंकर पाठक, गुड्डू पाठक, उमाशंकर पाठक, सर्वजीत पाठक सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इससे पूर्व महावीर पूजा समिति द्वारा हनुमानलला की वैदिक परंपरा के अनुसार पूजन-अर्चना एवं हवनादि कर्म किया गया।


