चार अन्य उम्मीदवारों के साथ सीटिग विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने किया नामांकन
by admin
m v online bihar news/बक्सर/बिहार विधान सभा सिट में से एक जो बक्सर विधानसभा सिट है जहा से सीटिग विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने अपना नामांकन दाखिल किया वही चार अन्य उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन दर्ज कराया। जबकि 5 लोगों ने नाम निर्देशन पत्रों की खरीद की। ताकि, अंतिम दिन नामांकन दर्ज करा सकें। इसके बारे में जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय ने कहा कि अब तक तक़रीबन 22 लोगों ने नाम निर्देशन पत्रों की खरीद कर चुके है।
और जिन चार उम्मीदवारों ने आज नामांकन
दर्ज किया उनमें से है, हिन्दू समाज पार्टी से अश्विनी कुमार राय, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से
संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी
सेक्युलर से सुनील कुमार जायसवाल तथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रवि राज इन सभी
ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इस तरह देखा जाए तो अब तक एक तरफ जहां कुल 22 लोगों ने नाम निर्देशन पत्रों
की खरीद की है। वहीं, बुधवार
तक केवल छह उम्मीदवार ही अपना नामांकन दर्ज करा पाए। अब देखना है गुरुवार को
नामांकन के अंतिम दिन कौन-कौन उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में भाग्य आजमाने के लिए
मैदान में उतरता है। बहरहाल, अब तक इस विधानसभा में बुधवार के चार प्रत्याशियों के अलावा
सुधाकर मिश्रा और आकाश कुमार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल
किया!

