जाति के आधार पर वोटों का बटवारा नहीं किया जाए : परमानंद यादव
-जाप पार्टी ने सिमरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में चलाया संपर्क अभियान
MV Online Bihar News/सिमरी : आगामी चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस क्रम में जन अधिकार पार्टी ने सिमरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में संपर्क अभियान चलाया। ब्रह्मपुर विधानसभा से अपनी ताल ठोके हुए परमानंद यादव ने लोगों को वोट देने के लिए लोगों को जागरूक किया। जनसंपर्क के दौरान उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर, अर्जुन पुर, दुल्लहपुर,सहियार आदि गांव में लोगों से जन अधिकार पार्टी को अपना मूल्यवान वोट देने की अपील की। जनसंपर्क में परमानंद यादव ने लोगों को बताया कि हमारी पार्टी किसी भी जाति धर्म को लेकर चुनावी मुद्दा नहीं बनाती हैं। जन अधिकार पार्टी का मकसद है कि जातिवाद को खत्म करके एक समृद्ध बिहार की स्थापना करें।
लोगों का साथ मिलता रहा, तो अखंड बिहार ही नहीं अखंड भारत का सपना साकार होगा। साथ ही, उन्होंने लोगों से जाति के आधार पर वोटों का बटवारा नहीं करने की बात कही। विकास का वादा करते हुए कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हमारा पहला प्राथमिकता युवाओं को रोजगार देने और किसानों की आय दुगनी करने की की रहेगी। हम ब्रह्मपुर विधानसभा की जनता की आवाज को लेकर के सरकार के सामने रखेंगे। जिसमें आर्सेनिक, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं आदि शामिल रहेंगी।


