राष्ट्रवादी जनसंघ पार्टी ने चक्की प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चलाया संपर्क अभियान
जाति के आधार पर वोटों का बटवारा नहीं किया जाए : रंजन तिवारी
- राष्ट्रवादी जनसंघ पार्टी ने चक्की प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चलाया संपर्क अभियान
By admin
MV Online Bihar News/चक्की : आगामी चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस क्रम में राष्ट्रवादी जनसंघ पार्टी ने चक्की प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संपर्क अभियान चलाया। ब्रह्मपुर विधानसभा से अपनी ताल ठोके हुए इंजीनियर रंजन तिवारी ने लोगों को वोट देने के लिए लोगों को जागरूक किया। जनसंपर्क के दौरान उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चक्की प्रखंड के परसिया, अरक, चक्की, जवही दीयर आदि गांव में लोगों से राष्ट्रवादी जनसंघ पार्टी को अपना मूल्यवान वोट देने की अपील की। जनसंपर्क में इंजीनियर रंजन तिवारी ने लोगों को बताया कि हमारी पार्टी किसी भी जाति धर्म को लेकर चुनावी मुद्दा नहीं बनाती हैं। राष्ट्रवादी जनसंघ पार्टी का मकसद है कि जातिवाद को खत्म करके एक समृद्ध बिहार की स्थापना करें। लोगों का साथ मिलता रहा, तो अखंड बिहार ही नहीं अखंड भारत का सपना साकार होगा। साथ ही, उन्होंने लोगों से जाति के आधार पर वोटों का बटवारा नहीं करने की बात कही। विकास का वादा करते हुए कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हमारा पहला प्राथमिकता युवाओं को रोजगार देने और किसानों की आय दुगनी करने की की रहेगी। हम ब्रह्मपुर विधानसभा की जनता की आवाज को लेकर के सरकार के सामने रखेंगे। जिसमें आर्सेनिक, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं आदि शामिल रहेंगी। जनसम्पर्क अभियान में प्रदीप पांडेय, मुकेश पांडेय, चन्दन सिंह व अन्य लोग शामिल रहे।

