anish आईसीडीएस की डीपीओ ने लोगों व जनप्रतिनिधियों से कुपोषण मुक्त भारत बनाने का किया आह्वान - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

आईसीडीएस की डीपीओ ने लोगों व जनप्रतिनिधियों से कुपोषण मुक्त भारत बनाने का किया आह्वान

by amit singh 

M V ONLINE BIHAR NEWS/बक्सर/सिमरी/जिले में एक से लेकर 30 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह का समापन मंगलवार को हुआ। इस क्रम में मुख्य कार्यक्रम सिमरी सीडीपीओ कार्यालय में आयोजित हुआ। जहां कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम अधिकारी तारणी कुमारी ने कहा पोषण अभियान की सफलता में जहां जन-जन का सहयोग अनिवार्य है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों व तमाम सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों की समावेशी भागीदारी भी होनी चाहिए। इस क्रम में राष्ट्रीय पोषण माह की समाप्ति पर हर व्यक्ति संस्थान और जनप्रतिनिधि बक्सर को कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प लें। बिना सामाजिक सहभागिता के राष्ट्रीय पोषण अभियान के लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सकता। मौके पर डीपीओ पोषण अभियान के लक्ष्य को पूरा करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बीडीओ अजय कुमार, सीओ अनिल कुमार, सीडीपीओ संगीत कुमारी, पीओ अनिल कुमार दास समेत प्रखंड स्तरीय सभी अधिकारी मौजूद रहें। 

उपलब्ध संसाधनों से पोषण को बढ़ावा देना आवश्यक : बीडीओ

इस दौरान बीडीओ अजय कुमार ने कहा बच्चों एवं गर्भवती और धात्री माताओं को पोषण की सबसे अधिक जरूरत होती है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से पोषण को बढ़ावा देना आवश्यक हो जाता है। उन्होंने किचन गार्डन में टमाटर, पालक, सहजन, गोभी आदि लगाकर उनके उपयोग पर जोर दिया। साथ ही, बच्चों एवं महिलाओं को तिरंगा भोजन करने का सुझाव दिया। जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन एवं विटामिन युक्त तत्व शामिल हो। कुपोषण से बचाव के लिए संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी होता है। पोषण को सही दिशा में ले जाने के लिए स्वच्छता और पोषण तत्वों की उपयोग की जरूरत है। एक महीने से गांव-गांव में पोषण संबंधित जागरूकता फैलाई जा रही थी और किचन गार्डन लगाकर पर्याप्त पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 

पोषण के महत्व की जानकारी देने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी : 

लोगों को पोषण व स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देने के लिए पोषण मेले का भी आयोजन किया गया था। जिसमें उन्हें प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी दी गई। मौके पर सीडीपीओ संगीता कुमारी ने बताया संतुलित पोषक भोजन खानपान कराने वाली महिलाओं को संतुलित और पोषक भोजन का सेवन करना चाहिए, जिसमें साबूत अनाज, दाल, फल, मांस, मछली, हरी पत्तेदार साग-सब्जियां, दूध और दूध उत्पाद, संतुलित मात्रा में लेनी चाहिए। प्रसव के बाद माताओं में एनीमिया होने की शिकायत होने की संभावना अधिक होती हैं, इसीलिए 180 आयरन की गोली का सेवन करना चाहिए। साथ ही बताया, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को प्रतिदिन 500 से लेकर 550 अतिरिक्त कैलोरी का सेवन करना चाहिए, ताकि मां और बच्चें दोनों की पोशाक आवश्यकता पूरी हो सकें।

मतदान के लिए लोगों को किया गया जागरूक : 

वहीं, पोषण अभियान के साथ-साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। इस क्रम प्रभातफेरी निकालकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई। पोस्टर व बैनर के माध्यम से सभी अधिकारियों व कर्मियों ने स्थानीय लोगों से निर्भीक हो राष्ट्र हित में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। बीडीओ अजय कुमार ने सभी अधिकारियों व कर्मियों के साथ-साथ लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने किसी भी असामाजिक तत्वों या आपराधिक छवि वालों द्वारा अपने मनोनुकूल मतदान करने के लिये दबाव देने एवं डराने धमकाने वाले की शिकायत शीघ्र प्रखंड कार्यालय में देने की बात कही।