BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS/बक्सर/जिले के सोनबरसा ओपी पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आज छापेमारी कर तकरीबन तीन अपराधियों को शराब तथा अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर ली है। इस की जानकारी डुमरांव एसडीपीओ के के सिंह ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर दी। इस मामले के बारे में उन्होंने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि सोनबरसा स्थिति लाइन होटल पर अपराधी रुके है। हलांकि यह मामला मंगलवार की शाम की है।
कैसे पकडे गए अपराधी
इस घटना की बिस्तृत जानकारी देते हुए डुमरांव एसडीपीओ के के सिंह ने बताया की सोनबरसा ओपी पुलिस को गुप्त सुचना मिली की कुछ अपराधी सोनवरसा स्थित लाइन होटल पर रुके है तो पुलिस टीम ने बिना देर किए हुए होटल पहुंच पहुंच गए । जहा एक एक्सयूवी गाड़ी से एक व्यक्ति को निकल कर भागते देखा। तभी गाड़ी के पास हुच पुलिस ने उक्त गाड़ी से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो पचासी बोतल अंग्रेजी शराब के साथ देसी कट्टा तथा तीन जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ। वही गिरफ्तार तीनों लोग पड़ोसी गांव कड़सर के रहने वाले हैं। इनकी पहचान दीपू कुमार पिता सुरेंद्र सिंह, जीतू कुमार सिंह पिता रामेश्वर सिंह तथा चंदन यादव पिता शिवजी सिंह के रूप में की गई है। पकड़े गए लोगों के निशानदेही पर पता चला कि भागने वाला कोआथ का पारस चौधरी का पुत्र मोनू चौधरी है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से आवश्यक पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि पकड़े गए लोग शराब तस्करी के एक बड़े गिरोह के संचालक हैं तथा अपराध इनका पेशा है। चुनाव पूर्व इनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए अच्छी सफलता मानी जा रही है। पुलिस इनके अपराधिक रिकॉर्ड को गहराई से खंगाल रही है।वही कड़ी करवाई करने की बात भी कही !

