dबिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान तो राजनितिक पार्टियों में हुआ उठा पटक
by admin
m v online bihar news पटना/ निर्वाचन आयोग बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों को आज ऐलान कर दिया है। आपको बता दू की बिहार में चुनाव 28 अक्टूबर, 03 नवंबर तथा 07 नवंबर को इन तीन चरणों में होने जा रहा है। जबकि बिहार में विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को ख़त्म हो रहा है। वही चुनाव आयोग इसकी तैयारियों में लग गया है।
कोरोना
काल में निर्वाचन आयोग की टीम बिहार आई
जब निर्वाचन आयोग की टीम बिहार आई थी। वही उन आयोग
की टीम ने बिहार के कई जिलो का दौरा कर हालात का जायजा लिया तथा राज्य के सभी
जिलों के डीएम और एसएसपी-एसपी के साथ समीक्षा बैठक भी की। आयोग ने इसके पहले
कोरोना के संक्रमण काल में चुनाव के लिए गाइडलाइन भी जारी की।
तीन
चरणों में होगा विधानसभा चुनाव
निर्वाचन
आयोग ने पूरी तरह से यह साफ कर दिया है की इस कोरोना काल में तीन चरणों में चुनाव
होगा। जबकि तारीखों के ऐलान करते हुए कहा की मतदान 28 अक्टूबर को 71 सीटो पर होगा
वही 03 नवंबर को 94 सीटो पर तथा 07 नवंबर को 78 सीटो पर चुनाव होगा।
तारीख
का हुआ ऐलान तो राजनितिक दलों में सियासी शुरु
इस बीच
बिहार चुनाव को देखते हुए राजनीतिक उठापटक शुरू है। गुरुवार को राष्ट्रीय लोक
समता पार्टी (RLSP) ने खुद को महागठबंधन से अलग कर लिया तब राष्ट्रीय
जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में भी जनता दल यूनाइटेड (JDU) सुप्रीमो नीतीश कुमार
एवं लोक
जनशक्ति पार्टी (LJP) अध्यक्ष चिराग पासवान के पक्ष-विपक्ष में जुबानी जंग
भी तेज हो गई है !

